राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। PM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। राहुल गांधी ने लिखा कि राष्ट्रपिता ने हमें मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है। राज घाट की 8 तस्वीरें देखें… राहुत गांधी बोले- सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती राहुल गांधी ने X पर लिखा कि महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं। वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफरत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल कोशिश की। मगर राष्ट्रपिता ने हमें आजादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है। हिंसा व भय से बड़े अहिंसा और साहस। यह सोच मिट नहीं सकती, क्योंकि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं। बापू को उनके शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि हर साल 30 जनवरी को मनाई जाती है। 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देशभर में शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। ————– ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- राहुल ने नॉर्थ-ईस्ट का पटका नहीं पहना:कांग्रेस का जवाब- राजनाथ ने भी नहीं पहना; दावा- राहुल ने राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल तोड़ा गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ‘एट होम’ रिसेप्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के कहने के बावजूद राहुल गांधी ने नॉर्थ-ईस्ट का पटका नहीं पहना। पूरी खबर पढ़ें…
महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि, मोदी ने श्रद्धांजलि दी:राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपिता का मंत्र था सत्ता से बड़ी सत्य की ताकत, 8 फोटोज
