रेवाड़ी में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैटों की बुकिंग 29 जनवरी से शुरू हो गई है। योनजा के लिए आवेदन करने वालों का पहले से भौतिक सत्यापन करवाया जा चुका है। पात्र आवेदक अब 10 हजार रुपए जमा करवाकर अपनी बुकिंग करवा सकते हैं। रेवाड़ी के अलावा गुरूग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक में भी बुकिंग 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदक, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर संपर्क कर जानकारी भी ले सकते हैं। डीसी बोले- बुकिंग राशि 10 हजार निर्धारित डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 29 जनवरी से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिजिकल वैरिफिकेशन में पात्र पाए गए आवेदकों की सूची हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की वेबसाइट www.hfa.haryana.gov.in पर उपलब्ध है। जो 10 हजार रुपए जमा करवाकर अपना फ्लैट बुक कर सकते हैं। गरीबों को मिलेगा सस्ता घर डीसी ने बताया कि शहर जरूरतमंद लोगों को सस्ते घर देने के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की गई थी। जिसके लिए आवेदन मांगें गए थे। फिजिकल वैरिफिकेशन कर आवेदकों को शार्ट लिस्ट किए गए आवेदकों की सूची विभाग की वेबसाइड पर डाली जा चुकी है। इससे गरीबों के अपने घर का सपना साकार होगा।
रेवाड़ी समेत 5 शहरों में मिलेंगे सस्ते फ्लैट:सीएम आवास योजना में आज से बुकिंग हुई शुरू, जमा कराने होंगे 10 हजार रुपए
