कुरुक्षेत्र में राज्यमंत्री ने फूड-सप्लाई इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड:ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश; 11 शिकायतों का किया निपटारा, रिकवरी के भी आदेश

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक गुरुवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में हुई । इस बैठक की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने की। बैठक के एजेंडे में कुल 16 शिकायतें रखी जाएगी, जिसमें 7 शिकायतें पुरानी थी। बैठक में राज्यमंत्री राजेश नागर ने 11 शिकायतों का मौके पर समाधान किया, जबकि 5 शिकायतों को अगली बैठक के लिए रखा गया है। इस बैठक में राज्यमंत्री राजेश नागर ने लाडवा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। साथ ही उससे बारदाने की रिकवरी करने के आदेश दिए। ट्रांसफर के बाद अपने पास रखा चार्ज लाडवा के डिपो होल्डर सोनू नारंग निवासी महावीर कॉलोनी ने बताया कि इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के पास लाडवा में बारदाने का चार्ज है। लेकिन करीब 1 साल पहले उसकी ट्रांसफर हो गई थी। आरोप लगाया कि ट्रांसफर होने बाद भी रविंद्र ने बारदाने का चार्ज किसी और इंस्पेक्टर को नहीं दिया। आरोपी इंस्पेक्टर ने बारदाना बेच दिया नारंग ने आरोप कि आरोपी इंस्पेक्टर रविंद्र ने सारा बारदाना भी बेच दिया। इस पहले इसी विभाग के इंस्पेक्टर नवीन कुमार को राशन डिपो की सप्लाई दूर-दूर जोड़ने और गलत रिपोर्ट लगाने पर सस्पेंड कर दिया था। साथ ही मामले की जांच SDM अभिनव मेहता को सौंपने के साथ फूड इंस्पेक्टर समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे। AFSO से पूछा लीगल एडवाइज कब लेंगे राज्यमंत्री ने मामले में FIR दर्ज नहीं करने का कारण भी पूछा। इस पर AFSO ने लीगल एडवाइज लेने का बहाना बना दिया। जिस पर राज्यमंत्री ने उसने 1 महीना बीतने के बाद भी एडवाइज क्यों नहीं ली पूछा। तब AFSO ने हाल में लाडवा में ड्यूटी जॉइन करने की बात कही और एडवाइज के एक सप्ताह का समय मांगा। फिलहाल इस मामले को अगली बैठक के लिए पेंडिंग रख लिया।