पानीपत शहर के थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत एक 9 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। हैरत की बात ये है कि ये सुनसान जगह बिल्कुल किला थाना के साथ ही हैं। यहां से थाना बमुश्किल 50 मीटर दूरी पर है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घर से बुलाकर ले गया पड़ोसी किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब 7 बजे उसका 9 वर्षीय बेटा रोते हुए घर आया। जब मां ने उससे रोने का कारण पूछा, तो बच्चे ने आपबीती सुनाई। बच्चे ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला उजैफा उसे घर से बुलाकर साथ ले गया था। नई मण्डी के पास दिया वारदात को अंजाम पीड़ित बच्चे के अनुसार, उजैफा उसे वाटर वर्क्स के पास नई बनी मंडी के शेड के नीचे ले गया, जहां उसका दूसरा साथी महाबीर (निवासी वार्ड-11) पहले से मौजूद था। वहां दोनों ने मिलकर बच्चे के साथ बारी-बारी से कुकर्म किया। जब बच्चे ने विरोध किया और रोने लगा, तो आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने घर पर किसी को बताया, तो वे उसे जान से मार देंगे। पुलिस की कार्रवाई और धाराएं बच्चे के बयानों के बाद परिजनों ने तुरंत थाना किला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी उजैफा और महाबीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 351(3) और 4 POCSO ACT के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पानीपत में 9 वर्षीय बालक से कुकर्म:घर से बुलाकर ले गए आरोपी, जान से मारने की धमकी दी, थाने से 50 मीटर दूर वारदात
