हरियाणा के दादरी जिले में बाढड़ा हलके से भाजपा विधायक उमेद पातुवास की आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन ने जमकल क्लास ली। बुजुर्ग कैप्टन ने ठेठ हरियाणवी अंदाज में विधायक को चमचों से दूर रहने की सलाह दी। यहां तक कहा दिया कि ऐसा नहीं करेंगे तो दोबारा MLA नहीं बन पाओगे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो 26 जनवरी का बताया जा रहा है। विधायक बाढड़ा अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे। उधर, मंडी में किसान अपनी मांगों को लेकर करीब 190 दिन से धरने पर बैठे हैं। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद विधायक गणतंत्र दिव के प्रोग्राम में पहनाई गई पगड़ी सिर पर रखकर किसानों के बीच चल गए। उसके बाद यह वाकया हुआ।
दैनिक भास्कर एप के रिपोर्टर ने अनाज मंडी में कैप्टन के साथ हुई बातचीत के संबंध में विधायक से बात की। विधायक ने कहा-बुजुर्ग का मार्गदर्शन करने का अंदाज अलग था, लेकिन सारा बाढड़ा मेरा परिवार है। बुजुर्गों का मुझे रास्ता दिखाना भी जायज है। सबसे पहले जानिए…कौन हैं कैप्टन
वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं में आए बुजुर्ग बलबीर सिंह ताखर दादरी के गांव गोपी के रहने वाले हैं। वह सेना में थे और कैप्टन रैंक से रिटायर्ड हैं। अब खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। साथ ही क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर चल रहे धरने-प्रदर्शन में अकसर दिखते हैं। बाढड़ा अनाज मंडी में चल रहे धरने में भी वह लगातार पहुंच रहे हैं। अब पढ़िए…वीडियो में MLA और रिं. कैप्टन में क्या बात हुई रि.कैप्टन: और विधायक जी ठीक ठाक हो।
BJP विधायक: ताऊ राम राम, आपका आशीर्वाद है। रि. कैप्टन: आशीर्वाद नहीं, एक चीज बताऊं विधायक जी आपको।
BJP विधायक: जी। रि. कैप्टन: अगर दोबारा विधायक बनना है तो चमचे छोड़ने पड़ेंगे। यदि चमचें ज्यों के ज्यों रहे तो दूसरी बार विधायक नहीं बनोगे। ये मैं एक खास बात बता रहा हूं। विधायक को जनता का विश्वास और समर्थन चाहिए तो उन्हें सीधे आमजन से संवाद करना होगा।
BJP विधायक: दोबारा विधायक बनने की लालसा नहीं है। जिन लोगों ने साथ दिया है, उनसे दूरी नहीं बना सकते। रि.कैप्टन: मेरी सुन, हमारी सुन। वोट दिए लोगों ने, वो आपके साथ थे, और जो आपके पर्सनल चमचे थे, वह आपके साथ नहीं थे। मैं बता दूंगा।
BJP विधायक: कप्तान को पेंशन मिल रही है, ये इसलिए धमका रहे हैं। 3 पॉइंट में विधायक उमेद पातुवासत को जानिए… सरकार ने बीडीपीओ का तबादला कर दिया था
भाजपा विधायक द्वारा बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ने की घटना के बाद बाढड़ा बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल का बाढड़ा से महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली खंड में तबादला किया गया है। सतनाली से मनोज कुमार को बाढड़ा बीडीपीओ तैनात किया गया। उन्होंने डीसी और सीएम नायब सैनी तक भी मामला पहुंचाया था।
हरियाणा BJP विधायक की रिटायर्ड कैप्टन ने ली क्लास, VIDEO:कहा- चमचों से दूर रहो, दोबारा नहीं जीत सकोगे; दादरी में उमेद पातुवास बोले- लालसा नहीं
