कटनी में एक युवक ने 50 साल की महिला के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार रात करीब 1 बजे की है। बड़वारा थाना पुलिस के मुताबिक, घटना मझगवां छघरा गांव की है। यहां 50 वर्षीय संतरा बाई अपने घर पर थी, तभी मोहल्ले का भोला कोल वहां पहुंचा। उसने पुराने जमीन विवाद को लेकर संतरा बाई से गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी भोला ने एक बोतल से पेट्रोल अपने मुंह में भरा और संतरा बाई के चेहरे पर छिड़क दिया। इसके तुरंत बाद उसने माचिस जलाकर महिला को आग लगा दी। आग की लपटों से घिरी संतरा बाई की चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर सो रही उनकी बहू बाहर आई। बहू को आता देख आरोपी भोला कोल भाग गया। परिजनों ने तत्काल आग बुझाई और झुलसी हुई महिला को कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दर्ज किया पीड़िता का बयान घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पीड़िता संतरा बाई के बयान दर्ज किए। बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी भोला कोल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोनू, राज रैकवार और पीड़िता का दामाद देवी दीन एक साथ आहूजा कंपनी में काम करते थे। एक दिन पहले काम के दौरान इनके बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर आरोपी मोनू, राज रैकवार और भोला कोल देवी दीन से विवाद कर रहे थे। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पीड़िता महिला संतरा बाई पहुंची तो आरोपी भोला कोल ने मुंह में भरा पेट्रोल पीड़िता के ऊपर डालकर माचिस से आग लगा दी दी। बहू का आरोप है कि यह पूरी घटना हत्या के इरादे से की गई है। तीनों आरोपी आपस में मिले थे। उन्होंने प्लानिंग कर मेरी सास कोआग लगाई है। दो हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार
घटना में तीन आरोपी शामिल थे। इसमें मुख्य आरोपी भोला कोल (30), मोनू रैकवार (25) और राज रैकवार (28) मझगवां के हैं। मोनू रैकवार, राज रैकवार से बड़वारा पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि मुख्य आरोपी भोला कोल फरार है।
पेट्रोल पीया और चेहरे पर थूककर लगा दी आग:कटनी में महिला गंभीर; दामाद से विवाद कर रहे थे आरोपी, बीच-बचाव करने पर हमला
