कैथल में गुहला चीका क्षेत्र के पूर्व राज्यसभा सांसद और जजपा के विधायक रह चुके ईश्वर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पंचकमल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी जॉइन की। भाजपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉ सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉ सुधा यादव सहित कई वरिष्ठ नेता जॉइनिंग के दौरान मौजूद रहे। पार्टी नेतृत्व ने ईश्वर सिंह के संगठनात्मक और संसदीय अनुभव को भाजपा के लिए उपयोगी बताते हुए उनका स्वागत किया। ईश्वर सिंह का राजनीतिक अनुभव चार दशकों से अधिक का है ओर वे विभिन्न पार्टियों से नेता रहे हैं। सैलजा के खास थे ईश्वर सिंह
एक समय था जब ईश्वर सिंह कुमारी सैलजा के खास हुआ करते थे। एससी आयोग के चेयरमैन भी रहे। 2019 में कैथल की गुहला-चीका सीट से टिकट के दावेदार थे, नहीं मिली तो पलटी मार जेजेपी में चले गए। विधायक भी बन गए थे। फिर 2024 के चुनाव से पहले जब कांग्रेस का माहौल बना तो बेटे व परिवार को कांग्रेस में शामिल करवा दिया। हालांकि कांग्रेस ने फिर टिकट नहीं दिया। अब भाजपा में पलटी मार गए। ईश्वर सिंह गुहला (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। पहली बार वर्ष 1977 से 1982 तक और दूसरी बार अक्टूबर 2019 से 2024 तक। इसके अलावा वे वर्ष 2008 से 2014 तक राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य के रूप में भी सेवाएं दी हैं। प्रशासनिक और संस्थागत जिम्मेदारियों में भी ईश्वर सिंह की सक्रिय भूमिका रही है। ईश्वर सिंह हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं वे हरियाणा आवास बोर्ड के अध्यक्ष, हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और केंद्रीय सहकारी बैंक कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष रह चुके हैं। शैक्षणिक रूप से वे एमए (लोक प्रशासन), एमए (राजनीति विज्ञान) और एलएलएम हैं। वे कुरुक्षेत्र स्थित कई शिक्षण संस्थानों – डॉ बीआर अंबेडकर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, महावीर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, स्प्रिंग फील्ड कॉन्वेंट स्कूल और डॉ बीआर अंबेडकर लॉ कॉलेज से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के साथ ही ईश्वर सिंह ने संगठन के साथ मिलकर विकसित हरियाणा और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
बीजेपी में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह:गुहला विधानसभा से जजपा के विधायक थे; CM सैनी भी रहे मौजूद
