यूपी में शंकराचार्य का विवाद अब बढ़ता जा रहा है। अब सीएम योगी के समर्थन में अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की सीएम पर की गई टिप्पणी से उन्हें बहुत बुरा लगा। मैं इससे आहत हूं। मुख्यमंत्री का अपमान मैं अब बर्दाश्त नहीं कर सकता।” प्रशांत कुमार सिंह ने कहा, “जिस प्रदेश से मुझे वेतन मिलता है, उसी का नमक खाता हूं, मैं उसी का साथ दूंगा। मैं तीन दिनों से परेशान था, इसलिए राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफा मंजूर होते ही मैं सामाजिक कामों में लग जाऊंगा।” इससे पहले सोमवार को बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने भी इस्तीफा दिया था। इसकी वजह UGC का नया कानून और अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई बताई थी। जानिए अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में अब तक क्या हुआ खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
योगी के समर्थन में अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा:प्रशांत सिंह बोले-योगी का अपमान बर्दाश्त नहीं, मैं यहां का नमक खाता हूं
