महेंद्रगढ़ में प्रॉपर्टी डीलरों से परेशान युवक ने की आत्महत्या:VIDEO में 6 लोगों पर लगाए आरोप, सुसाइड नोट भी मिला

Spread the love

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक युवक ने प्रॉपर्टी डीलरों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। युवक ने सुसाइड करन से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दी। इसमें युवक 6 लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें 2 लोगों के नाम मेंशन किए हैं। आरोप लगाया कि इन युवकों ने 3 साल पहले उससे कुछ रुपए उधार लिए थे। ये रुपए मांगने पर आरोपी धमकी देते हैं। जमीनी विवाद से जुड़ा मामला
सतनाली क्षेत्र के डिगरोता गांव निवासी योगेश ने बीते दिन (25 जनवरी) को सुसाइड कर लिया। मृतक के भाई मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे एक विवादित जमीन दिलाई थी। इसके बाद योगेश को झांसे में लेकर जमीन बेंच दी, लेकिन योगेश को इसके रुपए नहीं दिए। मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस को सौंपा सुसाइड नोट
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार का कहना है कि योगेश ने मरने से पहले एक नोट भी छोड़ा है। इसके साथ ही उसके मोबाइल से कुछ वीडियो भी मिले हैं। उन्होंने सुसाइड नोट और वीडियो पुलिस को सौंप दिए हैं। अब पढ़िए वीडियो में क्या बोल रहा युवक… ASI बोलीं- सुसाइड नोट बरामद कर लिया
एएसआई रेखा ने बताया कि युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड किया है। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही डेडबॉडी को उतार लिया था। युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट में 5-6 लोगों का नाम लिखा है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट की कॉपी…