हरियाणा के नूंह जिले में एक महिला पर चाकू से हमला किया गया है। पीड़िता की पहचान वहीदन के रूप में हुई है। हमलावरों ने महिला के हाथ और पैरों पर कई हमले किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल अवस्था में वहीदन को नूंह के अल आफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में महिला की दूसरी शादी और उसके पहले पति से विवाद को हमले का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
नूंह में महिला पर चाकू से हमला:बदमाशों ने हाथ और पैर पर कई बार हमला किया; अस्पताल में भर्ती
