हरियाणा में आज से स्कूल बसों की स्पेशल जांच:31 जनवरी तक चलेगा ट्रैफिक पुलिस का अभियान; ट्रांसपोर्ट विभाग करेगा सहयोग

Spread the love

हरियाणा की सड़कों पर दौड़ने वाले स्कूली वाहनों की जांच होगी। साथ ही सभी जिलों में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं इसी के मद्देनजर हरियाणा परिवहन विभाग अभियान चलाएगा। यातायात पुलिस के साथ यह अभियान आज से 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों, जिला और उप मंडल स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सड़कों पर संचालित ओवरलोड बाले वाहनों के भी चालान किए जाएंगे। हरियाणा परिवहन विभाग ने यातायात जागरूकता अभियान शुरू करने का शेड्यूल तैयार किया है। स्कूल बस के लिए ये नियम स्कूल बसों में प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, निर्धारित गुणवत्ता वाला गति नियंत्रक और पीने का पानी उपलब्ध है। सुरक्षा निर्देश बस के अंदर प्रदर्शित किए जाने चाहिए। स्कूल का नाम और टेलीफोन नंबर लिखा होना चाहिए। विश्वसनीय लॉकिंग सिस्टम होना चाहिए। स्कूल की बसों और वैन में स्पीड कंट्रोलर लगे होने चाहिए, जिनकी अधिकतम गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए। स्कूल बस का बाहरी हिस्सा हाईवे पीले रंग का होना चाहिए, जिसके बीच में चारों ओर 150 मिमी चौड़ाई की हरे रंग की पट्टी होनी चाहिए और वाहन के चारों ओर ‘स्कूल बस’ शब्द स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए। विभाग 20 पैरामीटर की करेगा जांच विभाग के अनुसार यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस यह अभियान चलाएगी। यातायात पुलिस बगैर सीट बेल्ट और बिना हेलमेट के वाहन सहित 20 से अधिक पैरामीटर की जांच होगी। हरियाणा पुलिस ने पिछले वर्ष 26,931 स्कूली वाहनों को जांच की थी। इनमें 5909 स्कूली वाहनों के चालान काटे गए गए थे। अनफिट वाहन के नुकसान बताएगी पुलिस अनफिट वाहन चलाने के नुकसान के बारे में भी बताएगी। साथ ही जो मालवाहक वाहन ओवरलोड मिलेंगे। उनकी जांच कर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में परिवहन आयुक्त अतुल कुमार ने जिन ओवरलोड वाहनों के चालान काटे गए थे उन्हें जुर्माना जमा कराने को कहा है। वहीं बसों को नियमित फिटनेस, लाइट, विपर, सीसीटीवी कैमरे, बालक परिचालक की वर्दी की जांच की जाएगी। महिला-पुरुष हेल्पर के अलावा अग्निशमन यंत्रों की जांच होगी। स्कूली बसों का बीमा, परमिट, प्रदूषण से संबंधित प्रमाणपत्र आदि बिंदुओं को जांच होगी।