सिरसा चेयरमैन के खिलाफ उतरे BJP पार्षद, देंगे धरना:बोले- 70-70 लाख रुपए बांटे; पैसा एक भी नहीं आया, जनता बोल रही- मैं खा गया

Spread the love

सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों और दावों को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा पार्षद मनीष कुमार ने अपनी ही पार्टी के नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए 27 जनवरी को परिषद कार्यालय में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है। विवाद की मुख्य वजह चेयरमैन द्वारा मीडिया में दिए गए वे बयान हैं, जिनमें वार्ड नंबर 13 में करोड़ों रुपए के कार्य करवाने और पार्षद के खाते में पैसे डालने की बात कही गई है। पार्षद का आरोप है कि इन “हवाई दावों” के कारण जनता उन्हें भ्रष्ट समझ रही है, जबकि हकीकत में धरातल पर एक भी ईंट नहीं लगी है। पैसे किसके खाते में डाले, चेयरमैन जवाब दें वार्ड नंबर 13 (रूप नगर क्षेत्र) के पार्षद मनीष कुमार ने कड़े शब्दों में अपना पक्ष रखते हुए कहा, “चेयरमैन सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि उन्होंने वार्ड 13 में 2 करोड़ के काम करवा दिए और पार्षद के खाते में पैसे डाल दिए। इन बयानों के बाद अब मेरे वार्ड के लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं कि मैं पैसे खा गया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे खाते में एक रुपया नहीं आया और न ही कोई काम शुरू हुआ है। चेयरमैन साहब ने पिछले दो महीनों से वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद काम रुकवा रखा है। मैंने 10 बार उन्हें फोन किया, लेकिन अब उन्होंने मेरा फोन उठाना ही बंद कर दिया है। 27 जनवरी को मैं वार्ड के लोगों के साथ नगर परिषद पहुचूंगा और उनसे जवाब मां-गूंगा कि पैसा किसके खाते में गया और काम कहां हो रहा है।” चेयरमैन के दावे और विवाद की जड़ नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयानों और परिषद के रिकॉर्ड के अनुसार स्थिति इस प्रकार है: ​​​​​​इन गलियों का करवाया जाना था निर्माण कार्य नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी द्वारा मीडिया को जारी बयान में कहा गया था कि वार्ड नंबर 13 में निर्माण होने वाली प्रमुख गलियों में रूप नगर की 6 गलियों के अलावा अमरनाथ डेरा वाली गली, झुंटरा फॉर्म वाली गली, नटार रोड से रूप नगर तक की गली सहित अन्य गलियां शामिल हैं। बयान में कहा, स्थानीय निवासियों ने चेयरमैन एवं वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गलियों के निर्माण से क्षेत्र में आवाजाही सुगम होगा। ये न्यूज भी पढ़ें… सिरसा में अमृत योजना के 67 करोड़ के टेंडर मंजूर:पाइप-लाइन और बूस्टिंग स्टेशन बनेंगे, पार्षद बोले- सूचना नहीं अमृत जल योजना (अटल मिशन फॉर रिजुमिनेशन एंड अर्बन ट्रांस फॉर्मेशन) के तहत सिरसा को 67 करोड़ रुपए के टेंडर मंजूर हुए हैं। शहर में पेयजल आपूर्ति सुधार के लिए पाइप लाइन बदलने, बूस्टिंग स्टेशन की स्थापना और नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। वर्क ऑर्डर जारी होते ही कार्य शुरू होगा और आम जन की पेयजल संबंधी समस्या का समाधान होगा। वहीं वार्ड नंबर 13 में निर्माण कार्यों के शुभारंभ होना है, पर पार्षद बोले, इसकी सूचना ही नहीं है। पूरी न्यूज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे…