हरियाणा में भाजपा ने नगर निकाय चुनावों को लेकर चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली द्वारा की गई इन नियुक्तियों की सूची गुरुवार को प्रदेश कार्यालय पंचकमल से जारी की गई। जारी सूची के अनुसार, पंचकूला नगर निगम के लिए मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अंबाला नगर निगम की जिम्मेदारी मंत्री रणबीर गंगवा और भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है। वहीं सोनीपत नगर निगम के लिए मंत्री कृष्ण पंवार और हिसार के जिला प्रभारी जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद और पालिका में इन्हें मिली जिम्मेदारी इसके अलावा नगर परिषद और नगर पालिका स्तर पर भी प्रभारियों की घोषणा की गई है। रेवाड़ी नगर परिषद के लिए मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया को प्रभारी बनाया गया है। उकलाना नगर पालिका की जिम्मेदारी मंत्री कृष्ण बेदी और भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को सौंपी गई है। सांपला नगर पालिका के लिए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए मंत्री राजेश नागर और जिला प्रभारी कमल यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
हरियाणा भाजपा ने की निकाय चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति:पंचकूला में गोयल-गुर्जर, अंबाला में गंगवा-गुप्ता को कमान; सोनीपत में पंवार-सैनी को जिम्मेदारी
