फतेहाबाद पुलिस ने खड़ी बाइक का काटा चालान:युवक बोला-सिर्फ शराब पीने पर 3 घंटे थाने में रखा; धमका कर वीडियो किया डिलीट

Spread the love

फतेहाबाद जिले की भट्‌टू पुलिस पर होटल पर खड़े बाइक का चालान करने का आरोप लगा है। जिस युवक का चालान काटा गया है, वह सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना का रहने वाला है। पुलिस ने युवक के बाइक का 20 हजार 500 रुपए का चालान किया है। युवक द्वारा बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। युवक का आरोप है कि चालान काटने के बाद उसका बाइक इंपाउंड कर दिया गया। पुलिस की दो-तीन गाड़ियां और मंगवा ली गई। इसके बाद उसे भट्‌टू थाने ले गए। तीन घंटे तक उसे थाने में रखा गया। बाद में जानकार छुड़वा कर लाए। दरअसल, वीडियो में दो पुलिसकर्मी दिख रहे हैं, जिनमें से एक की वर्दी पर दो स्टार लगे हुए हैं। दोनों एसएचओ की गाड़ी में आते हैं। फिर भट्टू-चौपटा रोड स्थित एक होटल के बाहर खड़े होकर चालान काटने लगते हैं। इस पर युवक एतराज जताते हुए कहता है कि खड़े बाइक का क्यों चालान काट रहे हो। मैने शराब पी है, लेकिन होटल में बैठकर पी है। सोशल मीडिया पर पुलिस का विरोध 18 नवंबर 2025 को हुए इस पूरे घटनाक्रम का 3 मिनट 50 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर पुलिस की इस हरकत का जमकर विरोध हो रहा है। यूजर्स ऐसे होटल के बाहर खड़े बाइक का चालान काटने को गलत ठहरा रहे हैं। युवक ने बताया पूरा घटनाक्रम युवक सुरेश ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि वह फतेहाबाद के एक गांव में स्थित फैक्ट्री में काम करता है। रोजाना अपने गांव से कार्यस्थल तक बाइक पर अप-डाउन करता है। उस दिन भी बाइक पर अपने एक साथी के साथ घर जा रहा था। रास्ते में होटल पर रुककर शराब पी। इसी दौरान वहां पुलिसकर्मी आ गए। उनसे होटल में शराब पीने को लेकर बहस हुई। इसी से नाराज होकर पुलिसकर्मी ने खड़ी बाइक का चालान काट दिया। जब उसने वीडियो बनाई, तो पुलिसकर्मी और भड़क गए। उन्होंने दो-तीन गाड़ियां और बुला ली। फिर पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए, वहां तीन घंटे तक रखा, उसे काफी धमकाया गया। उसके साथी ने गांव में कॉल की। इसके बाद भट्‌टू के जानकार उसे छुड़वा कर लाए। युवक बोला- 15 हजार की बाइक, 20 हजार चालान युवक ने बताया कि उसका बाइक पुराना है, जिसकी कीमत मुश्किल से 15 हजार रुपए होगी। मगर उसका 20 हजार 500 रुपए का चालान कर दिया है। पहले वह 13 दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत का इंतजार करता रहा। लोक अदालत में कुछ जुर्माना भरकर बाइक छुड़वाने की सोच रहा था। मगर अभी तक लोक अदालत भी नहीं लगी है। जानिए… वीडियो में क्या दिख रहा पुराना मामला, करने दो वीडियो वायरल- SHO इस संबंध में भट्‌टू थाना प्रभारी राधेश्याम का कहना है कि यह मामला पुराना है। पुलिसकर्मियों ने बेवजह तो ऐसा कुछ नहीं किया होगा, चालान नियमानुसार ही किया गया होगा। करने दो वीडियो वायरल कोई बात नहीं।