कुरुक्षेत्र में CM नायब सिंह सैनी आज:राज्यस्तरीय कार्यक्रम में चीफ गेस्ट, अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के हवन में डालेंगे पूर्णाहुति

Spread the love

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज शुक्रवार को कुरुक्षेत्र जिले के दौरे पर हैं, वे यहां 2 बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की ओर से पिहोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आज बसंत पंचमी के मौके पर समापन हो रहा है। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचेंगे। वे तीर्थ के जीर्णोद्धार से जुड़ी कई अहम योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं। समापन के दौरान हवन यज्ञ होगा, जिसमें CM खुद पूर्णाहुति डालेंगे। हालांकि महोत्सव में सरस मेला 25 जनवरी तक चलेगा। आज सिर्फ मुख्य कार्यक्रम का समापन होगा। जाट धर्मशाला में छोटू राम जयंती सरस्वती महोत्सव के समापन के ठीक बाद CM नायब सैनी कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला पहुंचेंगे। यहां दीन बंधू सर छोटूराम और सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम रखा गया है। CM यहां चीफ गेस्ट के तौर पर हिस्सा लेंगे। कल किया एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन CM नायब सैनी कल गुरुवार को भी कुरुक्षेत्र में थे। कल उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में नए एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन किया। इसके अलावा, प्री-बजट मीटिंग में लोगों से सुझाव लिए। यह मीटिंग राज्य के आने वाले बजट को बेहतर बनाने के लिए थी, जहां आम लोगों की राय ली गई। सरस्वती तीर्थ के जीर्णोद्धार की उम्मीद पिहोवा का सरस्वती तीर्थ की मुक्ति धाम के नाम से पहचान है। मान्यता है कि यहां पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। CM से तीर्थ के जीर्णोद्धार से जुड़ी की योजनाओं के ऐलान की उम्मीद है। इससे पर्यटकों के लिए सुविधा बढ़ने के साथ तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।