कुरुक्षेत्र में पटवारी की गलती से अटका मुआवजा:पोर्टल पर एक फोटो बार-बार डाली, रोड जाम करने की चेतावनी, चढूनी बोले- तुरंत हो कार्रवाई

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में बाढ़ से इफैक्टेड फसल की एक ही फोटो बार-बार पोर्टल पर अपलोड करने से किसानों का मुआवजा अटक गया। अब मुआवजा अटकने से किसानों ने लापरवाह पटवारी को सस्पेंड करने की मांग की। मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने रोड जाम करने की चेतावनी दी है। दरअसल, पिछले साल सितंबर में बाढ़ से कुरुक्षेत्र जिले में धान की फसल खराब हो गई थी। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, पोर्टल पर करीब 81 हजार एकड़ की फसल खराब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन किसानों का कहना है कि उनको करीब 7 हजार एकड़ का मुआवजा जारी किया गया। बाकी नुकसान काे पोर्टल से हटाया बकाया नुकसान को पोर्टल से हटा दिया गया। इससे किसानों ने सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए। आरोप लगाया कि सीएम ने दीवाली से पहले मुआवजे की राशि किसानों के खातों में डालने का ऐलान किया था, लेकिन उनको मुआवजा नहीं मिल पाया। पटवारी की गलती से उनका नुकसान नलवी गांव के किसान गुरबक्श सिंह, जसबीर सिंह, तारा सिंह और जसवंत सिंह के मुताबिक शाहाबाद के तहसीलदार से उनको जानकारी मिली कि पटवारी ने पोर्टल पर एक ही फोटो बार-बार अपलोड कर दी। उसकी गलती से उनका खराब फसल का मुआवजा रद्द हो गया, जबकि सीएम और DC समेत अन्य अधिकारी खुद खराब फसल का जायजा लेकर गए थे। सीएम विंडो पर दर्ज कराई शिकायत- सरपंच सरपंच अमरबीर सिंह ने बताया कि मुआवजे को लेकर गांव के किसान कई बार अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। यहां तक कि सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनके गांव की फसल मंडी में नहीं बिकी और ना पोर्टल पर भी कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। फिर भी अधिकारी उनसे सबूत मांग कर परेशान कर रहे हैं। लापरवाह पटवारियों को सस्पेंड करे सरकार- चढूनी उधर, भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सीएम से मुलाकात की। इसमें पटवारियों की लापरवाही की बात सामने आई है। इसमें किसानों का कोई दोष नहीं है। इसलिए पटवारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनको सस्पेंड करके किसानों काे उनका मुआवजा दिया जाए।