गुरुग्राम में डिवाइडर तोड़कर कार से टकराई फॉर्च्यूनर,VIDEO:4 युवतियों समेत 6 घायल, 20 मिनट गाड़ी में फंसे रहे; 2 की हालत गंभीर

Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर गाड़ी बेकाबू हो गई। ड्राइवर स्टेयरिंग पर काबू नहीं पाया और फॉरच्यूनर ने डिवाइडर तोड़कर कर स्टाफ ले जा रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी
इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 युवतियां शामिल हैं। घायलों में से एक युवक और एक युवती की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एक तरफ के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी लोग 20 मिनट तक अंदर ही फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे युवक-युवतियों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यह पूरी घटना कार के डैश कैम में कैद हो गई है। इसमें फॉरच्यूनर गाड़ी डिवाइडर को तोड़कर अनियंत्रित होकर सड़क पर आती दिखाई दे रही है। पुलिस ने राजस्थान नंबर की फॉरच्यूनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… छह दिन पहले काली स्कॉर्पियो और थार ड्राइवरों ने दिखाया था स्टंट छह दिन पहले भी गुरुग्राम के सेक्टर-85 में काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो और थार द्वारा सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में दोनों गाड़ियां गोल-गोल तरीके से घूमती नजर आ रही थी, जबकि बैकग्राउंड में हरियाणवी डायलॉग “म्हारी होड़ न कर लागदार, ना तो कर्जे में डूब जाएगा” बज रहा था। इसके बाद दोनों वाहन तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ लगाते दिखे थे।इससे राहगीरों और अन्य वाहनों की जान जोखिम में पड़ गई थी। स्टंटबाजी में मस्त युवकों के साथी ने ही इसका वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। —————- ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में कैब सवार युवकों की खतरनाक हरकत:चलती कार के दरवाजे खोलकर पैर बाहर लहराए, दूसरे वाहन सवारों की जान खतरे में डाली गुरुग्राम-महरौली रोड पर गुरुवार रात करीब एक बजे एक कैब में सवार कुछ युवकों ने चलती कार के दरवाजे खोलकर खतरनाक तरीके से पैर बाहर निकालकर स्टंट किया। इस लापरवाही से आसपास की गाड़ियों और राहगीरों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)