प्रेमी की मौत के 24 घंटे बाद युवती का सुसाइड:कैथल वन स्टाप सेंटर में रखा गया था; बाथरूम में बंद होकर चुनरी से लगाया फंदा

Spread the love

हरियाणा के कैथल में प्रेमी के सुसाइड करने से आहत 23 वर्ष से युवती ने वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती गुरुवार की शाम को बाथरूम में गई थी। जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो वहां तैनात लेडीज स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर सेंटर के अन्य स्टाफ ने किसी तरह तरह दरवाजा खोला तो अंदर युवती को चुनरी से लटके पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, युवती का शादीशुदा युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को उसके प्रेमी ने सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद युवती को वन स्टॉप सेंटर में लाया गया था। इससे युवती परेशान थी। फिलहाल, पुलिस ने मृतका और उसके प्रेमी के परिवार वालों से इस मामले की जानकारी की है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… वन स्टाप सेंटर से मां के साथ जाने से मना कर दिया था
एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि वन स्टाप सेंटर से प्रीति को उसकी मां लेने के लिए आई थी। मगर, प्रीति ने मां के साथ जाने से मना कर दिया था। प्रेमी के सुसाइड करने की सूचना मिलने के बाद प्रीति को नारी निकेतन भेजने की तैयारी की जा रही थी। मगर, इससे पहले ही उसने बहाने से बाथरूम जाकर सुसाइड कर लिया। प्रेमी का परिवार बोला- बेटा मर चुका, प्रीति से कोई सरोकार नहीं
एसएचओ ने बताया कि अमित प्राइवेट गाड़ी चलाता था। उसने खेतों में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था, जिसका संस्कार कर दिया गया। प्रीति को लेकर लड़के के परिजनों ने उसे ले जाने से मना कर दिया कि जब उनका बेटा ही मर चुका है, वे इसे लेकर नहीं जाएंगे।