BJP नेता को धमकी की सिरसा-गुरुगाम साइबर सेल करेगी जांच:पाकिस्तानी नंबर, लोकल लग रहा कॉलर; फोन से किया ब्लैकलिस्ट

Spread the love

सिरसा जिले के बीजेपी नेता रोहताश जांगड़ा को धमकी मामले में सिरसा पुलिस गुरुग्राम की साइबर सेल पुलिस की भी मदद लेगी। इसके लिए सिरसा व गुरुग्राम साइबर सेल की टीम को जांच के लिए लगाया गया है। सूत्रों की मानें तो अभी कुछ तथ्य मिल चुके हैं और बाकी कॉल करने वाले का आईपी एड्रेस तलाशने की कोशिश की जा रही है, जिस फोन से कॉल की थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कॉल करने वाले का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, बीजेपी नेता के पास जिस मोबाइल नंबर से धमकी आई थी, वो पाकिस्तान का है और कॉल करने वाला लोकल लग रहा है। उसे बीजेपी नेता के बारे में राजनीति व चुनाव लड़ने से लेकर अन्य पूरी जानकारी थी। उसने कॉल में भी पीएम, सीएम व पूर्व सीएम के बारे में सटीक जानकारी दी, जिससे उसके लोकल होने का शक बढ़ गया है। उस मोबाइल नंबर काे पुलिस ने फोन से ब्लैकलिस्ट कर दिया है। पुलिस भी इसी एंगल पर काम कर रही है। सरकार एवं पुलिस का पूरा स्पोर्ट बीजेपी नेता रोहताश जांगड़ा ने बताया कि सरकार एवं पुलिस का पूरा स्पोर्ट है। इसके चलते पुलिस बुधवार देर शाम व रात को भी आई थी और काफी देर के लिए सुरक्षा के लिहाज से उनके पास रुकी थी। पुलिस ने कहा है कि वह वीरवार सुबह भी दौरा करेगी। उन्होंने इस मामले से पार्टी से अवगत कराया है और पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। आईपी एड्रेस तलाश रही गुरुग्राम साइबर सेल टीम बीजेपी नेता रोहताश के पास जिस फोन से कॉल आई थी, उसका आईपी एड्रेस तलाशना जरूरी है। इसके लिए गुरुग्राम की साइबर सेल लगा दी है और पुलिस उनको ट्रेस करने में जुटी है। पुलिस व सरकार की ओर से पूरा सहयोग है और जांच कर रही है। खुद विधायक उम्मीदवार रहे, पुत्रवधू मनोनीत पार्षद रोहताश जांगड़ा बीजेपी के सिरसा से वरिष्ठ नेता है और पुराने समय से संघ से जुड़े हुए हैं। उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के साथ सीधी जान-पहचान है। सीएम के साथ वह भी मंच पर पहली पंक्ति पर नजर आते हैं। बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार की ओर से रोहताश जांगड़ा को विधायक उम्मीदवार घोषित किया गया था। हाल में उनकी पुत्रवधू अंजू जांगड़ा की सरकार द्वारा सीधे मनोनीत पार्षद नियुक्ति हुई है।