बाघ 4 साल के बच्चे का आधा चेहरा खा गया:लखीमपुर में पिता की आंखों के सामने मार डाला; खेत में खेल रहा था

Spread the love

लखीमपुर में बाघ ने 4 साल के बच्चे को मार डाला। वह पिता के साथ खेत आया था। मेड़ पर बैठा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए बाघ ने हमला कर दिया। उस समय पिता खेत में गन्ना छील रहे थे। बाघ को देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गांववाले और घरवाले बच्चे को बचाने दौड़े। लोगों को आता देख बाघ बच्चे को छोड़कर भाग गया। इस बीच बाघ बच्चे का आधा चेहरा खा गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने बाघ की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। मामला पलिया क्षेत्र के देवीपुर गांव का है। देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… बुधवार शाम करीब 5 बज रहे थे। देवीपुर गांव में रहने वाले थारू जनजाति के राधे अपनी पत्नी के साथ जगदेव सिंह के खेत में गन्ना छील रहे थे। उन्होंने अपने आरध्यम (4) को खेत की मेड़ पर बैठा दिया था। बच्चा मेड़ पर बैठकर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक जंगल से निकल कर एक बाघ आया और बच्चे पर झपट्‌टा मार दिया। उसकी गर्दन को दबोच ली और खेतों की ओर ले जाने लगा। बाघ बच्चे का आधा चेहरा खा गया बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता की नजर पड़ी तो वह चीखने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। लोग बच्चे को बचाने के लिए लाठी-डंडे और हथियार लेकर बाघ की ओर दौड़ पड़े। इस पर बाघ बच्चे को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। बाघ के हमले में बच्चे का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग ने की 15 हजार रुपए की मदद घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गांववालों और परिवार से मामले की जानकारी ली। पिता राधे ने बताया- आरध्यम मेरा इकलौता बेटा था। आर्थिक तंगी के कारण बच्चे का स्कूल में एडमिशन नहीं कराया था। इस साल बच्चे को स्कूल भेजने वाले थे। वन विभाग की ओर से तत्काल सहायता के रूप में 15 हजार रुपए दिए गए हैं। साथ ही 5 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन दिया गया है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग लगवा रहा पिंजरा रेंजर विनय कुमार ने बताया- बाघ के हमले में बच्चे की मौत हुई है। बाघ की तलाश में टीम ने इलाके में गश्त शुरू कर दी है। उसको पकड़ने के लिए पिंजरे की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। यूपी में 205 बाघ, 848 तेंदुए
वन्य जीवों का डेटा जुटाने के लिए वन विभाग हर 4 साल पर इनकी गिनती कराता है। साल- 2018 में जहां यूपी में 173 बाघ थे, वो 2022 में बढ़कर 205 हो गए। वहीं, तेंदुओं की संख्या 848 पाई गई है। हालांकि, ये डेटा सिर्फ वन्य क्षेत्रों की गणना पर आधारित होता है। इसमें वो वन्य जीव शामिल नहीं होते, जो खेतों में घूम रहे होते हैं। ऐसे में लोग वन विभाग की इस गणना पर सवाल भी उठाते हैं। लोगों के अनुसार, बिजनौर जिले में ही तेंदुओं की संख्या कई सौ पार है। ——————– ये खबर भी पढ़ें शारिक साठा के घर से डिब्बे तक ले गई पुलिस, संभल हिंसा का मास्टरमाइंड, दुबई में छिपा बैठा संभल हिंसा के मास्टरमाइंड और कुख्यात फरार गैंगस्टर शारिक उर्फ साठा पर पुलिस का एक्शन जारी है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस उसके घर की कुर्की कर रही है। सुबह 11 बजे से ही 5 थानों नक्खाशा, रायसत्ती, संभल कोतवाली, हयातनगर और AHTU के 100 से अधिक पुलिसवाले साठा के घर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें