हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार दोपहर को पानीपत पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले उद्योगपतियों के साथ भविष्य की रूपरेखा को लेकर लंबी बैठक की। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पानीपत) और एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र के लगभग 200 प्रमुख उद्यमियों ने शिरकत की। बैठक का मुख्य केंद्र ‘हरियाणा विजन 2047’ रहा। कार्यक्रम स्थल पर ‘फ्यूचर रेडी हरियाणा’ की थीम के जरिए राज्य को ‘ट्रिलियन डॉलर प्लस इकोनॉमी’ बनाने और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में हरियाणा की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से सीधे संवाद करते हुए उनके सुझाव मांगे ताकि आगामी बजट और भविष्य की नीतियों को उद्योग-अनुकूल बनाया जा सके। प्री-बजट मंथन में उठे उद्योग और रोजगार के मुद्दे
इस बैठक को बजट पूर्व एक महत्वपूर्ण मंथन के रूप में देखा जा रहा है। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। जाटल रोड ओवरब्रिज का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान पानीपत के बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए एक बड़ी सौगात भी दी। उन्होंने पानीपत-जाटल सड़क पर सीएलसी (CLC) के साथ बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस पुल के बनने से स्थानीय लोगों और उद्यमियों को लंबे समय से चल रही ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।
पानीपत पहुंचे CM नायब सैनी:’फ्यूचर रेडी हरियाणा’ के लिए उद्योगपतियों के साथ मंथन, 200 उद्यमी शामिल; ओवरब्रिज का शिलान्यास किया
