हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार 25 जनवरी तक राज्य का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। लगातार 3 पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से कहीं कोहरा तो कहीं बादल और आगे चलकर बूंदाबांदी व बारिश की संभावना जताई गई है। आज बुधवार को जीटी रोड बेल्ट पर के हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम रह सकती है। तापमान की बात करें तो रात के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं, जबकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। 20 जनवरी को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस सोनीपत में रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज हुआ। कृषि मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 22 से 24 जनवरी के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 25 जनवरी से ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट
हरियाणा में न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 20 जनवरी को राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस सोनीपत में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा भिवानी में 5.5 डिग्री और हिसार में 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। कोहरे और नमी के कारण रात और अलसुबह ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। भिवानी में 25 डिग्री पर पहुंचा पारा
अधिकतम तापमान की बात करें तो हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि 20 जनवरी को औसत अधिकतम तापमान में करीब 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, फिर भी यह सामान्य से लगभग 4 से 5 डिग्री अधिक रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस भिवानी (AWS) में दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 24.0 डिग्री और हिसार में 22.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। दिन में हल्की धूप से ठंड में कुछ राहत मिली। एक्सपर्ट ने हरियाणा के मौसम को लेकर 2 बातें कहीं…
हरियाणा में 5 दिन कोहरे-बूंदाबांदी और बारिश का मौसम:कल से 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा असर; 25 को पूरे प्रदेश में बरसात
