नॉर्मल नहीं, पूड़ी के अंदर दाल की फिलिंग, पहाड़ों की हर रसोई में बनती है ये खास डिश, जो बनाती है शरीर को स्ट्रांग

Spread the love

Special Poori Recipe: भट्ट दाल की पूरी उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी रसोई का एक अनमोल स्वाद है. यह व्यंजन न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य और संस्कृति का सुंदर मेल भी प्रस्तुत करता है. प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर यह दाल सर्दियों और कठिन पहाड़ी जीवनशैली में ऊर्जा और ताकत देने का प्रमुख स्रोत रही है.