हरियाणा में महिलाएं परीक्षाओं में मंगलसूत्र पहन सकेंगी:सिख छात्रों को कृपाण ले जाने की छूट; सरकार ने दोनों पर शर्त भी लगाई

Spread the love

हरियाणा सरकार ने सिख और विवाहित महिलाओं को परीक्षाओं में कुछ छूट दी है। अब सिख छात्र कृपाण पहनकर और विवाहित महिलाएं मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकती हैं। सरकार ने इस बारे में एक आदेश भी जारी किया है। यह आदेश स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू होंगे। हालांकि, सरकार ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। सिख छात्रों को सिर्फ तय लंबाई की कृपाण ले जाने की इजाजत होगी। वहीं, विवाहित महिलाओं को मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा। यहां पढ़िए ऑर्डर की कॉपी… जानिए सरकार ने क्या शर्त लगाई… 2 पॉइंट में पढ़िए फैसले के पीछे सरकार का तर्क