वाराणसी में ऑटो चालक और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने चलते ऑटो में पेपर काटने वाले ब्लेड से ऑटो चालक के गले पर हमला कर दिया। जिससे ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही चितईपुर समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी क्राइम सरवण टी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके से आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा सुंदरपुर इलाके की है। पढे़ं पूरी खबर… महोबा में पिता की तेरहवीं पर बेटे की हत्या: दबंगों ने चाकू मारकर जान ली, परिवार के 5 सदस्य घायल महोबा में दबंगों ने पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना में परिवार के पांच अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। घर में तेरहवीं का संस्कार चल रहा था, तभी गांव के कुछ दबंग शराब के नशे में बाइकों से हुड़दंग मचाने लगे। परिजनों द्वारा रोके जाने पर उस समय मामला शांत हो गया था। कुछ देर बाद, जब विकास (25) शौच के लिए बाहर निकला, तो नशे में धुत दबंगों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। विकास की चीख सुनकर उसके परिवार के बाकी लोग उसे बचाने दौड़े। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे सभी लहूलुहान हो गए। पढ़े पूरी खबर…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश- राजा भैया और भानवी सिंह का केस 4 महीने में निपटाएं राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को 4 महीने के अंदर फैसला सुनाने का आदेश दिया है। पत्नी भानवी सिंह ने प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इसकी सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही है। अगली डेट 12 फरवरी है। भानवी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए भी याचिका लगाई थी। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भूयान की बेंच ने भानवी सिंह की याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने कहा- उस दिन याचिकाकर्ता जल्दी निपटारे की मांग कर सकती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) बाराबंकी में माघ मेले से लौट रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 यात्री गंभीर, बस में सवार थे 40 लोग बाराबंकी में प्रयागराज माघ मेले से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की शाम रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर के पास सरसवा गांव के पास बस सड़क किनारे ही पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में अंगीठी के धुएं से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत: 38 साल पहले BDO से रिटायर हुए थे, बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे बरेली में रिटायर्ड बीडीओ उमा शंकर सक्सेना (98) और उनकी पत्नी कामिनी देवी (78) की अपने कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। दोनों कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। सोमवार की सुबह जब उनके कमरे से धुआं दिखा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पोते के शोर मचाने पर जब परिवार के दूसरे लोग पहली मंजिल पर पहुंचे। उमा शंकर सक्सेना बेहोशी की हालत में थे। उनकी पत्नी बिस्तर पर बेसुध थीं। डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह मामला प्रेमनगर थाना के राजेंद्र नगर का है। पूरी खबर पढ़ें प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर RTE से रिजर्वेशन, तीन चरणों में लॉटरी से होगा चयन बेसिक शिक्षा विभाग ने RTE अधिनियम-2009 के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण वाली प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी कर दी है। आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के लाखों बच्चों को अच्छी पढ़ाई का मौका मिलेगा। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि, “यह योजना समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी विद्यालयों में समान, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए है। शिक्षा के माध्यम से उनका भविष्य सुरक्षित और सशक्त होगा। पूरी खबर पढ़ें… रामपुर में एक्सीडेंट में मासूम समेत 2 की मौत, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रकों के बीच फंसी कार दिल्ली-लखनऊ हाईवे 24 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरी यात्रा को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच फंसी कार में एक बच्चा और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बुजुर्ग महिलाएं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड टीम ने कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत की। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। पढ़िए पूरी खबर… सोनभद्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की चाची जिंदा जलीं, झोपड़ी में अलाव तापते समय हादसा, पति को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया सोनभद्र में झोपड़ी में अंगीठी पर अलाव तापने के दौरान आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि उसके पति को किसी तरह झोपड़ी से निकालकर बचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आग की लपट देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। ग्रामीणों ने आसपास के जलस्रोतों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। बुजुर्ग महिला के पति जगन राम को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया। लेकिन, जब तक आग बुझी अंदर फंसी बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर की सिर्फ हड्डियां ही शेष बची थी। झोपड़ी भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पढ़िए पूरी खबर सिद्धार्थनगर में 50 साल के चंद्रबली की 16 बार चाकू मारकर हत्या, घर से 300 मीटर दूर मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच सिद्धार्थनगर में रविवार देर रात 10 बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव गांव से करीब 300 मीटर दूर खजुरडांड पुल की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे एक नाले के पास पड़ा मिला। शरीर पर चाकू से गोदने के करीब 16 निशान पाए गए। मृतक की पहचान तालभिरौना गांव निवासी चंद्रबली (50 वर्ष) पुत्र वासुदेव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हत्या की आशंका जताई जाने लगी। यह पूरा मामला उसका थाना क्षेत्र अंतर्गत तालभिरौना गांव का है। पढ़िए पूरी खबर बुलंदशहर में पंचायत चुनाव की रंजिश में फायरिंग, 5 साल पहले वोट ना देने को लेकर दो पक्षों में चल रहा था विवाद, 13 पर केस दर्ज; 6 हिरासत में बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सांखनी में वोट न देने को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है। घटना रविवार की रात शिया जामा मस्जिद के पास हुई। पीड़ित अदनान अली पुत्र इमरान अली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 6 नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पढ़िए पूरी खबर स्कूल बस और डंपर की टक्कर, 11 बच्चे घायल, झांसी में अधिकारियों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया;बस क्षतिग्रस्त झांसी के मोंठ में सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की एक तेज रफ्तार बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आरोप है कि हादसे के बाद बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बजाय पहले स्कूल ले जाया गया। जानकारी मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। सूचना मिलते ही मोंठ एसडीएम, कोतवाल मौके पर पहुंचे और सभी घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में 50 साल पुरानी तिब्बती मार्केट पर चलेगा बुलडोजर: 18 जनवरी को अतिक्रमण हटाने की दी थी चेतावनी, दुकानदारों ने नोटिस फाड़े सहारनपुर के नेहरू मार्केट तिराहे से लोहानी सराय तक वर्षों से जमी अवैध अस्थायी दुकानों को लेकर नगर निगम और दुकानदार आमने-सामने आ गए हैं। निगम ने जहां सोमवार से मार्केट हटाने की कार्रवाई का ऐलान किया है, वहीं दुकानदारों ने एक दिन पहले चस्पा किए गए नोटिस फाड़कर खुली चुनौती दे दी। हालात ऐसे बन गए हैं कि सोमवार को बड़े हंगामे की आशंका जताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी में SDM और किसानों के बीच तीखी बहस, VIDEO: किसान बोले- जहर देकर जमीन ले लीजिए, वर्ल्ड सिटी एक्सपो प्रोजेक्ट का मामला वाराणसी के पिंडरा तहसील में SDM और किसानों के बीच तीखी बहस हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक किसान कह रहा है- अगर सरकार जबरदस्ती हमारी जमीन लेना चाहती है तो मैं लिखकर दे रहा हूं। जमीन ले लीजिए, लेकिन मुझे और मेरे परिवार को जहर दे दीजिए। न हम रहेंगे, न जमीन का झंझट रहेगा। पढ़िए पूरी खबर… आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव बोले-भाजपाई साजिश कर चुनाव जीत रहे: भाजपा सरकार में सबसे अधिक मंदिर टूटे, जनता का विश्वास खो चुके हैं आजमगढ़ में रविवार को दौरे पर पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जनता के बीच अपना विश्वास खो चुके हैं। भाजपा के लोग लगातार साजिश के तहत चुनाव जीत रहे हैं। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का कहना है कि SIR पर लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निगाह और नजर बनाए हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर… हत्या के मामले में लापरवाही पर दरोगा सिपाही सस्पेंड: प्रयागराज में पहचानने के बावजूद बिना घरवालों को जानकारी दिए लाश मॉर्चरी भिजवाई करछना के भुंडा गांव में हुए आशीष शर्मा हत्याकांड में स्थानी यह पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस मामले में डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने भुंडा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा कैलाश और सिपाही सुनील पटेल को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
