हरियाणा के जिले सिरसा से घरवालों को बिना बताए घर से निकली नाबालिग छात्रा पंजाब के बठिंडा में चलती ट्रेन से गिर पड़ी। इस दौरान उसकी खोपड़ी में गहरी चोटें लगीं। एक गैरसरकारी संस्था (NGO) के लोगों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। लड़की ने बताया कि वह 10वीं कक्षा में 2 सब्जेक्ट्स में फेल हो गई थी। इसे लेकर उसके घर में टेंशन थी, इसलिए वह घर से निकल आई थी। बड़ी बात यह रही कि लड़की ट्रेन से गिरने के बाद पटरी पर करीब आधे घंटे पैदल चली। उसके सिर से खून टपक रहा था और वह चिल्ला-चिल्लाकर मदद मांग रही थी। पास की बस्ती में जाकर लोगों ने उसकी मदद की। NGO के सदस्यों ने लड़की के परिजन को उसकी सूचना दे दी। लड़की के परिजन उसे लेकर घर चल गए। NGO के अध्यक्ष बोले- लड़की के सिर में चोट लगी थी बठिंडा में नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें शनिवार रात करीब 10 बजे उड़िया कॉलोनी से सूचना मिली थी कि एक लड़की बुरी तरह घायल हुई है। जब टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि लड़की के सिर में चोट लगी थी। फौरन एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया गया, जिसमें लड़की को लेटाकर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान लड़की ने अपने बारे में और घटना के बारे में जानकारी दी। लड़की ने अस्पताल में ये बातें बताईं… रात में ही लड़की को परिजन ले आए NGO के सदस्यों ने लड़की से उसके परिजन का फोन नंबर लेकर उन्हें सूचना दी। इसके बाद रात में उसके परिजन आए और लड़की को इलाज के लिए अपने साथ लेकर सिरसा चले गए।
बठिंडा में सिरसा की छात्रा चलती ट्रेन से गिरी:सिर फूटा, हेल्प-हेल्प चिल्लाती आधे घंटे पटरी पर चली; पेरेंट्स को बिना बताए गई थी
