हरियाणा एसटीएफ द्वारा अरेस्ट किए गए गैंगस्टर रमन और उसके साथियों ने पुलिस रिमांड के दौरा कई खुलासे किए हैं। बुलेटप्रूफ एसयूवी लेने के बारे में उन्होंने बताया कि अमेरिका से लौटने के बाद वे दिल्ली में छिप गए। आरोपियों ने बुलेटप्रूफ एसयूवी इसलिए तैयार करवाई। ताकि अगर उनके दुश्मन नंबर एक गोल्डी बराड़ के शूटर हमला करें तो जान बच सकें। रमन ने एक महीने पहले ही दिसंबर 2025 में दिल्ली से अपनी गाड़ी बुलेटप्रूफ बनवाई थी। पुलिस अब उस शख्स की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी एसटीएफ के पास सात दिन के रिमांड पर हैं। एसटीएफ की टीम आरोपियों से यह पूछताछ कर रही है कि भारत में उनके और कौन-कौन से मददगार हैं और वे यहां किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। रमन को मिला अमेरिका का ग्रीन कार्ड
एसटीएफ की पूछताछ में मुख्य साजिशकर्ता रमन ने बताया कि वह साल 2017 में अमेरिका खुद अपने पासपोर्ट पर गया था। नियमों में गड़बड़ी करने पर अमेरिका में नौ महीने तक जेल में रहने के बाद रमन को ग्रीन कार्ड भी मिला था। तभी अमेरिका में वीरेंद्र सांभी ने रमन को गैंगस्टर काला राणा से मिलवाया और उसके बाद काला राणा ने गैंगस्टर नोनी राणा से रमन को मिलवाया। नोनी राणा ने ही लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा से मिलवाया था। रोहित गोदारा के साथ मिलकर रमन वहां पर अमेरिका से बैठकर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के व्यापारियों और आम जनता को डराने-धमकाने का काम करता था। फिरौती न देने पर ये लोग घरों और दफ्तरों पर फायरिंग करवाकर दहशत फैलाने का काम करते थे। दो करोड़ में हैरी को मारने की साजिश
रमन ने पुलिस को बताया कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने गोल्डी बराड के खास शूटर हैरी बॉक्सर की हत्या करने के लिए दो करोड़ रुपए का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया था। उसने रोहित गोदारा से 30 हजार डॉलर एडवांस के तौर पर भी लिए थे।
18 अक्टूबर को अमेरिका में कैलिफोर्निया के शहर फ्रेजनो में ताबड़तोड़ फायरिंग करवाई। इस दौरान रमन ने न केवल साजिश रची, बल्कि अमेरिकी शूटर को मॉडर्न हथियार भी मुहैया करवाए थे। हालांकि हैरी बॉक्सर बच गया, जबकि उसका साथी मारा गया था। आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही पुलिस
एसटीएफ के आईडी सतीश बालन का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है रमन व उसके साथियों ने रोहित गोदारा के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारियों से फिरौती भी मांगी थी। इस मामले में जांच की जा रही है। जहां से बुलेटप्रूफ गाड़ी बनवाई थी, उस शख्स को तलाश किया जा रहा है।
गुरुग्राम में गैंगस्टर का खुलासा-गोल्डी गैंग से हमले का खतरा:दिल्ली में रह कर तैयार करवाई बुलेटप्रूफ गाड़ी; अमेरिका में कराई फायरिंग
