आईजी ऑफिस के सामने पुलिसकर्मी को उठाया, VIDEO:हिसार में ​​​​​​​स्कॉर्पियों सवार युवक कर रहे थे हुड़दंग, रोकने के लिए कार पर चढ़ा था

Spread the love

हरियाणा में हिसार शहर में आईजी ऑफिस के सामने रात के समय स्कॉर्पियो सवार पुलिसकर्मी को उठा ले गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इतना ही नहीं डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर खड़ी है मगर स्कॉर्पियो सवार बिना डर के गाड़ी भगा ले गए। पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी को उठाया नहीं गया है वह गाड़ी पर युवकों को रोकने चढ़ा था जिस पर युवकों ने गाड़ी भगा ली। इसकी जांच की जा रही है। वहीं शहर के आईजी चौक पर हुई घटना से लोगों में हड़कंप की स्थिति है। शहर में आए दिन गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ रही हैं मगर पुलिस इनको रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इस तरह से पुलिसकर्मी को उठा ले गए…