बेटे का ‘संकट’ काटने के बहाने मां से दरिंदगी:पानीपत में तांत्रिक नशा देकर ले गया; कामाख्या के जंगलों में 10 दिन तक दुष्कर्म

Spread the love

​​​​​​पानीपत में अंधविश्वास और आस्था के नाम पर मासूम लोगों को ठगने और उनके साथ हैवानियत करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक तांत्रिक ने बेटे की बीमारी और उस पर आए ‘संकट’ को दूर करने का झांसा देकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी तांत्रिक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर ले गया और 10 दिनों तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करता रहा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए महिला को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां पढ़िए, दरिंदगी की कहानी, महिला की जुबानी… परिजनों की मुस्तैदी और पुलिस का एक्शन
महिला के अचानक लापता होने से परेशान परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई शुरू की। कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस की टीम ने लोकेशन ट्रैक की और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी
यह घटना समाज के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि कैसे आस्था के नाम पर लोग भेड़ियों का शिकार बन रहे हैं। पुलिस अब आरोपी तांत्रिक की तलाश में छापेमारी कर रही है और उसके खिलाफ अपहरण, नशीला पदार्थ देने और सामूहिक दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे पाखंडियों के बहकावे में न आएं।