सिरसा में ट्राला वाले ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौका पाकर ट्राला चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय हिमेश कुमार पंजुआना गांव निवासी के रूप में हुई है। अभी ट्राला चालक का पता नहीं लग पाया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ट्राला चालक जिस रास्ते से गुजरा है, उस एरिया के पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता दलीप कुमार के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हिमेश कुमार रानियां में दुकान पर काम करता था। वह अविवाहित था और दो भाईयों में छोटा था। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह रानियां स्थित दुकान से अपने गांव घर की ओर बाइक पर आ रहा था। रास्ते में गांव के पास पहुंचने पर ये हादसा हो गया। पीछे से ट्राला आ रहा था। ट्राला वाले उसे पीछे से बाइक सहित कुचल दिया, जिससे उसके पांव पर गहरी चोटें लगी। इस कारण उसकी मौत हो गई। परिवार में शौक का माहौल हादसे के बाद उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज वीरवार दोपहर को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उसकी मौत से पूरे परिवार में शौक का माहौल है। इस मामले में बडागुढा थाना से जांच अधिकारी मदन सिंह ने बताया कि चालक पर केस दर्ज कर लिया है और उसका जल्द पता लगाकर पकड़ा जाएगा। मामले में जांच कर रहे हैं। मुसाहिबवाला में अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत सिरसा के मुसाहिबवाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय पप्पू मुसाहिबवाला के रूप में हुई है। वह सिरसा मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। अभी वाहन चालक का पता नहीं चल पाया है। सदर थाना पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे वह सिरसा से गांव की ओर बाइक पर जा रहा था। गांव में नाके से करीब 500 मीटर दूर ये हादसा हो गया। मृतक के भाई के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिरसा में ट्राले ने बाइक सवार को कुचला, मौत:दुकान पर करता था काम, दो भाईयों में छोटा था, चालक हुआ फरार
