वाराणसी पहुंचीं एक्ट्रेस निधि अग्रवाल:मंगला आरती में शामिल हुईं, फिल्म ‘राजा साब’ की सफलता के लिए प्रर्थना; हैदराबाद में भीड़ में फंसी थीं

Spread the love

फिल्म अभिनेत्री निधि अग्रवाल आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंचीं। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के मंगला आरती देखी। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचीं निधि ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने काशी के रक्षक माने जाने वाले बाबा काल भैरव का भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘द राजा साब’ की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना भी की। निधि काे देखकर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। काशी भ्रमण के दाैरान निधि अग्रवाल पूरी तरह भक्ति भाव में डूबी दिखीं। यह 2 तस्वीर देखिए… दर्शन कर बोलीं-बाबा के आशीर्वाद के लिए पहुंची काशी दर्शन के बाद निधि अग्रवाल ने कहा कि बनारस आकर उन्हें मानसिक शांति और नई ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में आना अपने आप में एक अलौकिक अनुभव है। यहां की आध्यात्मिकता मन को भीतर तक सुकून देती है। अभिनेत्री को देख कई युवाओं ने उनके साथ तस्वीर खिंचाई। उन्होंने भी फैंस काे निराश नहीं किया। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान हैदराबाद में भीड़ के बीच फंसी थीं एक्ट्रेस निधि अग्रवाल हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘द राजा साब’ के गाने सहाना सहाना के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं। जब वह कार्यक्रम से बाहर निकलने लगीं, तो बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेर लिया। यहां तक कि उनकी कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। ऐसी स्थिति में वह काफी घबराई हुई नजर आईं। उनके बाउंसर ने मुश्किल से उन्हें भीड़ से बाहर निकाला। वहीं कार में बैठने के बाद भी निधि अग्रवाल परेशान नजर आईं। अब जानिए कैसा रहा अभिनेत्री निधि अग्रवाल का कैरियर 17 अगस्त 1993 को हैदराबाद में जन्मीं निधि अग्रवाल की परवरिश बंगलूरू में हुई है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी बंगलूरू से ही पूरी की। हिंदी भाषी मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखने वाली निधि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी अच्छी पकड़ रखती हैं। निधि ने साल 2014 में मिस दीवा यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने 2017 में बॉलीवुड फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से अभिनय करियर की शुरुआत की। टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के लिए निधि का चयन लगभग 300 उम्मीदवारों के ऑडिशन के बाद हुआ था। बॉलीवुड डेब्यू के बाद निधि ने 2018 में नागा चैतन्य के साथ फिल्म ‘सब्यसाची’ से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा और 2021 में तमिल फिल्म ईस्वरन से तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू किया। अपने करियर में वह अब तक तीन तेलुगु और दो तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि ‘आई स्मार्ट शंकर’ को छोड़कर उन्हें अब तक कोई बड़ी हिट नहीं मिल पाई है। हाल ही में वह पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ में भी नजर आई थीं। ————- यह खबर भी पढ़ें… काशी पहुंचीं सचिन तेंदुलकर की पत्नी और बेटी, VIDEO:बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया, अन्नपूर्णा दरबार में बैठकर प्रसाद खाया पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा सोमवार को काशी पहुंचीं। यहां दोनों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मां-बेटी मंदिर की भव्यता देखकर अभिभूत हो गईं। उन्होंने कहा- काशी अब पहले से अधिक भव्य और दिव्य दिखती है। मुख्य अर्चक पंडित श्रीकांत मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा कराया। उन्होंने अंजलि और सारा को त्रिपुंड तिलक लगाया और मंगलकामनाएं दीं। पूरी खबर पढ़ें