छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में होटल में छोड़ी गई संदिग्ध मिठाई खाने से हुई फूड पॉइजनिंग से एक और मौत हो गई। मंगलवार (13 जनवरी) को इलाज के दौरान सुंदर लाल कथूरिया (72) ने दम तोड़ दिया। इससे पहले पीएचई विभाग के गार्ड की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पिछले शुक्रवार (9 जनवरी) को पीएचई विभाग के दफ्तर के पास स्थित एक होटल में कोई अज्ञात व्यक्ति मिठाई से भरी थैली छोड़ गया था। काफी देर तक जब थैली का कोई दावेदार सामने नहीं आया, तो वहां मौजूद लोगों ने उसमें रखी मिठाई निकालकर खा ली। मिठाई खाते ही बिगड़ने लगी तबीयत
बताया जा रहा है कि तीन से चार लोगों ने यह मिठाई खाई थी। खाने के कुछ समय बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। रविवार को इलाज के दौरान पहले गार्ड की मौत हुई और अब मंगलवार को बुजुर्ग सुंदर लाल ने भी दम तोड़ दिया। मिठाई में कोई जहरीला पदार्थ मिला हो सकता है
मामले में पहली मौत के बाद बिना पोस्टमॉर्टम के ही परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद से प्रशासन लगातार मामले की निगरानी कर रहा था। दूसरी मौत के बाद सुंदर लाल कथूरिया के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आशंका है कि मिठाई में कोई जहरीला पदार्थ मिला हो सकता है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त जांच कर रहे
जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दो मरीजों का इलाज अब जारी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़िए… लावारिस मिठाई खाने से PHE गार्ड की मौत, दो गंभीर छिंदवाड़ा जिले में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। पीएचई विभाग के पास स्थित एक होटल में लावारिस हालत में पड़ी मिठाई खाने से पीएचई विभाग में पदस्थ एक गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मिठाई खाने वाले दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
छिंदवाड़ा में लावारिस मिठाई खाने से दूसरी मौत:बुजुर्ग ने तोड़ा दम; होटल में थैली छोड़ गया था अज्ञात, पहले गार्ड की जा चुकी जान
