मेरठ के स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट, 20 लड़कियां मिलीं:पुलिस पहुंची तो चेहरा छिपाने लगीं; वॉट्सऐप से होती थी बुकिंग

Spread the love

मेरठ में 4 स्पा सेंटरों पर जिस्मफरोशी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को चारों स्पा सेंटर पर छापा मार कर 20 लड़कियों और एक लड़के को पकड़ा। इन सभी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट दफ्तर में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सभी लड़कियां स्पा सेंटर की आड़ में जिस्म फरोशी के धंधे से जुड़ी हैं। सभी की बुकिंग वॉट्सऐप पर होती है। ग्राहक से डील होने के बाद इन्हें सेंटर पर बुलाया जाता है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… मेरठ में बड़ी संख्या में स्पा सेंटर चल रहे हैं। पुलिस को इनपुट मिला था कि इनमें से कई स्पा सेंटर अवैध हैं। बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। इनमें संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को इन्हें तलाशने की जिम्मेदारी दी गई। जल्द ही सभी का पता निकाल भी लिया गया। पड़ताल के बाद ऐसे सेंटर की पहचान की गई। मंगलवार शाम एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने संयुक्त रूप से इन स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पुलिस की छापेमारी से वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। लड़कियां अपना चेहरा ढकने लगीं। युवक बाहर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। मॉल और मोहल्लों में चल रहे स्पा
जिन चार स्पा सेंटर पर छापा पड़ा, उनमें से दो मंगल पांडेय नगर में चल रहे हैं। तीसरा स्पा सेंटर गढ़ रोड पर है। चौथा स्पा सेंटर दिल्ली रोड स्थित एक बड़े मॉल में पकड़ा गया। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि किसी भी स्पा सेंटर के पास कोई वैध कागज नहीं है। एक सेंटर पर एक व्यक्ति ने मसाज पार्लर के नाम से सर्टिफिकेट दिखाया, जो फर्जी लग रहा है। 4 मैनेजर पकड़े गए, रजिस्टर पर ग्राहकों का नाम
पुलिस ने इन चारों स्पा सेंटरों से जिन 20 युवतियों को हिरासत में लिया, उनमें से चार मैनेजर शामिल हैं। चारों मैनेजर ही इस पूरे काम को संभाल रही थीं। इसके अलावा काफी आपत्तिजनक सामान भी मिला है। कुछ रजिस्टर भी मिले हैं, जिनमें काफी ग्राहकों के नाम भी लिखे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल हो रही है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… चंद्रशेखर पुलिसवालों से बोले- गोली मार दो, दलित बेटी बोली- मेरे भाई को जिंदा जलाया गया भीम आर्मी चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को मेरठ में सोनू कश्यप के परिवार से मिलने जा रहे थे। लेकिन मुजफ्फरनगर में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने बीच सड़क ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी और काफिले को आगे बढ़ने नहीं दिया। पूरी खबर पढ़ें