रोहतक में स्कूल चौकीदार की करंट लगने से मौत:सोते समय हीटर के संपर्क में आने से हुई घटना, कमरे में मिला मृत

Spread the love

रोहतक जिले के महम स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसर में एक चौकीदार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतक के सैनीपुरा के रहने वाले 50 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है, जो स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। बता दे कि रमेश रात के समय स्कूल में ही रुककर सुरक्षा ड्यूटी निभाता था। ठंड से बचने के लिए उसने अपने कमरे में इलेक्ट्रिक हीटर लगाया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि रात में नींद के दौरान वह हीटर या उससे जुड़े बिजली के तारों के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया सुबह कमरे में मिला शव वहीं सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो स्कूल स्टाफ ने दरवाजा खोलकर देखा। रमेश कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। करंट लगने से मौत की आशंका घटना की सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।महम थाना एसएचओ सुभाष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की आशंका है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।