इंदौर में पागल कुत्ते ने दो घंटे तक मचाया आतंक:6 से ज्यादा लोगों को काटा, वाहन सवारों पर भी किया हमला, दहशत में लोग

Spread the love

इंदौर में रविवार को एक कुत्ते ने 2 घंटे जमकर उत्पात मचाया। उसने 6 से ज्यादा लोगों को काट लिया। यह कुत्ता इतना हिंसक हो गया कि उसने लोगों का हाथ-पैर पर तो काटा ही लेकिन काफी देर तक अपने जबड़े में पकड़ कर रहा। इससे लोगों को गहरा जख्म हो हो गया। दरअसल, नादिया नगर, एलआईजी कॉलोनी, शिवशक्ति नगर, संजय नगर ये सभी क्षेत्र आपस में जुड़े हुए हैं। यहां काफी समय से कुत्तों का आतंक है। रहवासियों के मुताबिक इनमें से एक पागल कुत्ता रविवार सुबह 11 बजे लोगों पर लपकने लगा। उसने दो-तीन बाइक सवारों को काटा तो वे जान बचाकर तेजी से निकल गए। इस बीच उसने नादिया नगर के लक्ष्मण वर्मा पर हमला किया। उन्होंने हाथ से उसे भगाया की कोशिश की तो कुत्ते ने उनके पंजे को जबड़े में दबा लिया। इस पर लोग छुड़ाने दौड़े तो भी उसने नहीं छोड़ा। इस दौरान वर्मा खुद को बमुश्किल बचाया लेकिन तब तक पंजे का काफी मांस बाहर निकल चुका था जबकि दूसरा पंजा भी बुरी तरह जख्मी हो गया था। लोग तेजी से खुद को बचाने भागे
कुछ ही देर में इसी कुत्ते ने यहां रहने वाले अबीर पिता मनोज (12) का पैर पकड़ लिया और बुरी तरह काटा। यहां भी लोगों ने उसे बचाने की कोशिश तो वह उन पर टूट पड़ा तो वे खुद को तेजी से बचाते हुए भागे। इसी दौरान यहीं रहने वाली जयश्री वर्मा ने कुत्ते से एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि कुत्ते ने उस व्यक्ति के हाथ-पैर फाड़ दिया। मैंने उसे दूर किया लेकिन वह काफी हिंसक था। मैंने उस पर बोरी डाली और बमुश्किल छुड़ाया है। यहां 10-15 कुत्तों का झुंड सक्रिय है। लोगों का निकलना दूभर हो गया है। नगर निगम से मिला जवाब- कल आएगी टीम
पागल कुत्ते द्वारा एक बुजुर्ग महिला को भी काटे जाने की सूचना है। कुत्तों के आतंक को लेकर यहीं रहने वाले हेमंत कुशवाह ने बताया कि दो-चार दिन से एक कुत्ता काफी हिंसक हो गया है। वे खुद भी उसका शिकार होते बचे और बमुश्किल भागकर घर तक पहुंचे। रहवासियों के मुताबिक वे पहले भी दो बार नगर निगम को शिकायत कर चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया। आज भी लोगों ने घटना के बाद सूचित किया तो बताया कि टीम सोमवार को आएगी। उधर, बाद में हिंसक कुत्ता घायल स्थिति में देखा गया लेकिन फिर उसका पता नहीं चला। पिछले साल 49 हजार लोग बने थे कुत्तों के शिकार
पिछले साल 2025 में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक 48,972 रहवासियों को आवारा कुत्तों ने शिकार बनाया। इसमें घायल नाबालिगों की संख्या 8727, महिलाओं की संख्या 8976 और पुरुष पीड़ितों की संख्या 31 हजार है। यह आंकड़े तो सिर्फ सरकारी हुकुमचंद पोली क्लिनिक लाल अस्पताल के हैं, जबकि अन्य प्राइवेट अस्पताल के मरीजों की संख्या अलग है। बाकी इंदौर जिले के अन्य शासकीय या निजी अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्या जोड़ी जाए तो आंकड़ा लगभग 55 हजार तक पहुंच सकता है।