कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में प्राइवेट अस्पताल के बाथरूम में मृत पड़े ट्रक ड्राइवर की मौत नशे की ओवरडोज से हुई। इस मामले में पुलिस ने नशा सप्लायर सतविंदर सिंह उर्फ सोनू उर्फ रूपा को गिरफ्तार किया। आरोपी चम्मू कलां गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के कई केस दर्ज है। मृतक की पहचान हर्ष कुमार (21) निवासी कंगवाल जिला अंबाला के रूप में हुई। हर्ष के पिता ने उसके दोस्तों पर नशा देने का आरोप लगाया था। घटनास्थल से पुलिस को शराब का खाली पव्वा और एक नशे इंजेक्शन बरामद किया था। दोस्त के साथ खड़ा था हर्ष थाना इस्माइलाबाद पुलिस को राजकुमार निवासी कंगवाल ने बयान में बताया कि 14 दिसंबर दोपहर करीब 1 बजे वह घरेलू सामान खरीदने के लिए इस्माइलाबाद बाजार आए थे। यहां खेड़ी शहीदां के मोड़ पर उनका बेटा हर्ष अपने दोस्त गुरदीप के साथ खड़ा था। उन्हें देखकर गुरदीप उनके साथ बाजार चल पड़ा, जबकि बेटा हर्ष वहीं रुक गया। अस्पताल के बाथरूम में मिला वे बाजार में सामान की खरीदकर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा हर्ष KT अस्पताल चम्मू कलां के बाथरूम में मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। यहां हर्ष इंग्लिश शीट पर एक तरफ झुका हुआ मृत पड़ा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बार शव परिजनों के हवाले कर दिया था। ANC ने की जांच एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) के इंचार्ज सतविंदर सिंह ने बताया कि ड्राइवरी के दौरान हर्ष की मुलाकात आरोपी सोनू के साथ हुई थी। सोनू नशा बेचने का काम करता है। 14 दिसंबर को हर्ष ने आरोपी सोनू से नशा लिया और अस्पताल के बाथरूम में जाकर खुद को इंजेक्शन लगाया। नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। आरोपी को किया गिरफ्तार उनकी टीम ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इलाके में नशीले पदार्थ बेच रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह किस-किस को नशा सप्लाई करता था। साथ ही सप्लायर्स को पकड़ा जाएगा।
कुरुक्षेत्र में नशे के ओवरडोज से ड्राइवर की मौत:प्राइवेट अस्पताल के बाथरूम में मिला था शव; अब नशा देने वाला दोस्त अरेस्ट
