हरियाणा आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन:12 को गुरुग्राम में लेंगे मीटिंग; बड़ौली बोले- निकाय चुनाव से पहले होगी BLA-2 की नियुक्ति

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एक दिवसीय हरियाणा दौरे पर आएंगे। नई दिल्ली में हरियाणा बीजेपी की कोर कमेटी की मीटिंग के बाद ये जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दी। उन्होंने बताया कि वह 12 जनवरी को युवा दिवस पर गुरुग्राम में आएंगे। इस दौरान उनके आगमन पर एक भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। साल भर में जो भी पार्टी के बड़े आयोजन हुए हैं उनकी समीक्षा की गई। सभी बिंदुओं पर पार्टी नेताओं ने अपनी राय रखी। यहां देखिए BJP कोर कमेटी की मीटिंग के PHOTO… बड़ौली बोले- कई मुद्दों पर हुई चर्चा मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि मीटिंग में हमारे पार्टी के आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम की चर्चा की गई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का ये शताब्दी वर्ष रहा है। इस दौरान पूरे देश प्रदेश में कई कार्यक्रम हुए हैं। इस मीटिंग में इन कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मीटिंग में जीएसटी स्लैब में जो बदलाव हुए हैं उन पर भी चर्चा हुई। बीजेपी की ओर से कार्यकर्ताओं ने इस बदलाव को लेकर जनता के बीच जाकर जागरूक करने का काम किया है। इसके लिए पार्टी की ओर से उनका आभार प्रकट किया गया। BLA-2 की नियुक्ति करेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूरे देश में जो SIR की प्रक्रिया चली है, हरियाणा प्रदेश में भी ये प्रक्रिया चलेगी, हम उससे पहले ही BLA-2 की बड़े स्तर पर नियुक्ति करेंगे। इसके लिए हम एक कमेटी बना रहे हैं। कमेटी के माध्यम से ही नाम दिए जाएंगे। इसके साथ ही हम पूरे तैयारियों के साथ 2026 के निकाय चुनाव में सहभागिता करेंगे। पार्टी का जो सिस्टम है वह बूथ से लेकर प्रदेश तक है।