Ramnagar News: सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि टाइगर रिजर्व के कोर हैबिटेट और पर्यटन क्षेत्रों में सफारी के दौरान स्मार्टफोन का उपयोग प्रतिबंधित किया जाए. कोर्ट का मानना है कि मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से न केवल वन्यजीवों का प्राकृतिक व्यवहार प्रभावित होता है, बल्कि पर्यटकों और गाइड्स की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ जाता है.
जिम कॉर्बेट में सफारी के बदले नियम, अब मोबाइल फोन ले जाने पर होगी पाबंदी, जानिए वजह
