सिंधिया ने किया हैरान…बोले-हवाई जहाज से तेज दौड़ेगी बुलेट ट्रेन:पहले शराबी कार्यकर्ता का स्वागत, फिर धक्का देकर भगाया; मंत्री ने धमकाया-सस्पेंड कर दूंगा

Spread the love

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा। मंत्री ने किया शराब पीकर आए कार्यकर्ता का स्वागत
बुरहानपुर में एक कार्यकर्ता शराब पीकर मंत्री तुलसी सिलावट से मिलने आ गया। अब चूंकि भाजपा का नारा है.. सबका साथ – सबका विकास। मंत्री ने उसे अपने पास बुलाया और उसका स्वागत किया। मंत्री ने उसे देखते ही कहा- इसका स्वागत होना चाहिए। युवक के पास आते ही मंत्री जान गए कि उसने शराब पी है। इस पर मंत्री ने उससे पूछा- ‘कितनी पी तूने आज।एक बात सुनो, पीकर तो आया है ये। मैं चेहरे से बात दूं इसके।’ मंत्री की इस बात पर जमकर ठहाके लगे। फिर कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए। दरअसल मंत्री ने अपनी बात कहकर युवक के गले में दुपट्‌टा डालकर उसका स्वागत किया। उसके साथ फोटो खिंचवाया और फिर धक्का देकर कह दिया.. चलो..। अब लोग कह रहे हैं कि गजब के डॉक्टर निकले मंत्री जी। चेहरा देखकर मर्ज बता देते हैं। मंडी का दौरा, मंत्री ने दिखाया अपने पद का पावर
मंत्री हैं हम.. कुछ इसी अंदाज में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपने पद का पावर दिखाया। मंत्री जी बैतूल पहुंचे थे। उन्होंने मंडी का दौरा किया। इस दौरान शिकायतें मिलने पर उन्होंने व्यापारियों को धमकी भरे लहजे में चेताया। उन्होंने कहा- जो व्यापारी किसानों को परेशान करेगा, उसका धंधा बंद करा दूंगा। इतना ही नहीं उपज की तौलाई में किसानों के साथ भेदभाव की शिकायत पर मंडी निरीक्षक को भी सबके सामने हड़काया। दरअसल, मंत्री ने मंडी निरीक्षक को किसानों की शिकायत बताई तो उन्होंने कहा- इसे दिखवा लेते हैं। इस बात पर मंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा- दिखवा नहीं लेते, हम तुमको सस्पेंड कर देंगे। दिखवा लेते हैं। क्या मंत्री हो गए तुम। मंत्री का ये वीडियो सामने आया तो लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। किसी ने इसे कैमरे के सामने पब्लिसिटी स्टंट बताया तो किसी ने कहा- मंत्री ने सही किया। खरी बात ये है कि व्यवस्था सुधारना कोई एक दिन का काम नहीं है। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग करनी पड़ती है। लगातार इसी तरह का दौरा करना पड़ता है। अब व्यवस्था कब सुधरेगी ये तो नहीं बता सकते। मंत्री जी जरूर सुर्खियों में आ गए हैं। सिंधिया ने दिया ऐसा बयान, हर कोई रह गया हैरान
गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसा बयान दिया कि उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी बुलेट ट्रेन चलेगी जो हवाई जहाज की रफ्तार से भी ज्यादा स्पीड में दौड़ेगी। सिंधिया गुना के पगारा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आए थे। इस दौरान वे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- आने वाले दो साल के अंदर समुद्र के अंदर, जमीन के अंदर सुरंग बनाकर मुंबई से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन चलेगी। ऐसी बुलेट ट्रेन चलेगी जो हवाई जहाज की रफ्तार से ज्यादा स्पीड पर चलेगी। सिंधिया ने आगे कहा- ये आज वो भारत की कल्पना की जा रही है। अब लोग कह रहे हैं कि बुलेट ट्रेन आएगी तब आएगी। अभी जो ट्रेनें चल रही हैं, वो तो टाइम पर चले भाई। एमपी ने नहीं थम रही ‘गुड़ की खेती’ पर सियासत
एमपी में ‘गुड़ की खेती’ पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। अब खुद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार खेतों में उतर गए और गुड़ के बीज खोजे। बैतूल में उन्होंने गन्ना किसानों से बात की और बैतूल में ही दिए सीएम मोहन यादव के एक बयान पर तंज किया। दरअसल, कुछ दिनों पहले सीएम बैतूल दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने मंच से कहा था- ‘गुड़ के उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक क्लस्टर बनाना चाहिए, बताओ कौन-कौन गुड़ लगाता है, जिनकी अपनी खेती होती है’ हालांकि ये स्लिप ऑफ टंग था। लेकिन अब इस पर जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस नेता इसे मुद्दा बना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने भी गन्ना के खेत में जाकर किसानों के साथ बातचीत का वीडियो बनाया और सीएम पर तंज किया। इनपुट सहयोग – रईस सिद्दकी (बुरहानपुर), इरशाद हिन्दुस्तानी (बैतूल), आशीष रघुवंशी (गुना), विजय सिंह बघेल (भोपाल) ये भी पढ़ें –
मंत्री की ‘ऊर्जा’ से जल गए कैमरे-वॉशिंग मशीन: टीआई के ट्रांसफर पर लोगों ने फोड़े पटाखे मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कड़ाके की ठंड में घर-घर दस्तक देते नजर आए। वो भी रात में। मंत्री दरवाजा खटखटाकर लोगों को नींद से जगाकर उनसे पूछ रहे हैं कि सरकार की व्यवस्था से तो खुश हो न। पूरी खबर पढ़ें