बृजभूषण के जन्मदिन पर भेंट लेकर गोंडा पहुंचे हरियाणवी:रेवाड़ी के रवि ने भेंट किया ढ़ाई करोड़ का घोड़ा; रमेश बोहर ने गिफ्ट की श्यामा गाय

Spread the love

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे व गोंडा के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के जन्मदिन पर हरियाणा के लोगों का तांता लगा रहा। हरियाणवी केवल उन्हें जन्मदिन की बधाई देने ही नहीं पहुंचे, बल्कि उनके लिए खास उपहार भी लेकर पहुंचे। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के 69वां जन्मदिन पर उन्हें हरियाणा के रवि चौहान और उनकी पत्नी संगीता चौहान ने ढाई करोड़ रुपए मूल्य का घोड़ा भेंट किया है। यह घोड़ा लंदन से लाया गया है। इससे पहले उन्हें डेढ़ करोड़ रुपए का एक और घोड़ा गिफ्ट में मिला था। इसके अलावा एक खिलाड़ी ने उन्हें सोने की चेन गिफ्ट की। जन्मदिन के मौके पर बृजभूषण ने पांच लाख लोगों के लिए खाना भी रखा गया। बृजभूषण शरण सिंह खुली जीप में 100 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले। जन्मदिन पर बृजभूषण सिंह ने गजब शक्ति प्रदर्शन किया। हरियाणा से भी काफी लोग उनके जन्मदिन पर गिफ्ट लेकर पहुंचे। हरियाणा कुश्ती संघ अध्यक्ष रोहतक के रमेश लुहार ने बृजभूषण शरण सिंह को श्यामा गाय भेंट की। भाई-बहन ने जैकेट भेंट की हरियाणा से पहुंची लड़की और उसके भाई ने उन्हें जैकेट गिफ्ट की। उन्होंने मंच पर ही बृजभूषण को जैकेट पहनाई। इस पर बृजभूषण ने कहा- मुझे ठंड लग रही थी, लेकिन माता के आशीर्वाद से जैकेट मिल गई। हरियाणा से ही पहुंची तलवारबाज आराधना सोलंकी ने सोने की चेन पहनाई। आराधना सोलंकी थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर और मध्यप्रदेश थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कौन हैं गाय और घोड़ा गिफ्ट करने वाले हरियाणवी… कुश्ती संघ अध्यक्ष हैं रमेश बोहर : रमेश बोहर इन दिनों हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। वे रोहतक नगर निगम के मनोनीत पार्षद भी हैं। उनका नाम पहले हिस्ट्रीशीटर के तौर पर भी दर्ज रह चुका है। उन्होंने बृजभूषण सिंह को श्यामा गाय भेंट की। जो बृजभूषण ने सीधे ही रितेश्वर महाराज को भेंट कर दी।
राजस्थान से लेकर आए श्यामा गाय : हरियाणा के रमेश बोहर ने जो श्यामा गाय बृजभूषण शरण को भेंट की, उसकी खासियत यह है कि उसके शरीर पर एक भी सफेद बाल नहीं है। बृजभूषण सिंह के लिए रमेश बोहर यह गाय राजस्थान से लेकर गए थे। जिसकी कीमत गोंडा में करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है।
रेवाड़ी का रवि लेकर गया घोड़ा : रेवाड़ी के गोठड़ा गांव निवासी रवि चौहान ने बृजभूषण सिंह को खास घोड़ा भेंट किया। जो उन्होंने लंदन से मंगवाया है। घोड़े की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए आंकी गई है। रवि फिलहाल दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। दिल्ली में घुड़साल चलाते हैं रवि : रवि चौहान दिल्ली में घुड़साल चलाते हैं। उनके पास काफी संख्या में देसी-विदेशी नस्ल के घोड़े हैं। रेसकोर्स पर भी रवि चौहान के घोड़ों का जलवा देखने को मिलता है। खासकर अबुधाबी के रेसकोर्स पर रवि के घोड़े विजेता भी बन चुके हैं। 4 प्वाइंट में समझिए बृजभूषण सिंह और रवि चौहान के बीच रिश्ते ​​​​​​​हरियाणवी पहलवानों से रहा है बृजभूषण का विवाद.. दिल्ली पुलिस ने हरियाणवी पहलवान की शिकायत पर बृजभूषण के खिलाफ 1 अगस्त, 2023 को कनॉट प्लेस थाने में 2 एफआईआर दर्ज की थी। एक एफआईआर भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। जिसमें हरियाणा की महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। दूसरी FIR पॉस्को एक्ट के तहत हुई। पॉस्को केस में नाबालिग शिकायतकर्ता ने अपने आरोप वापस ले लिए थे। नाबालिग पहलवान के पिता ने कहा था- बेटी ने एशियन चैंपियनशिप में 62KG फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल जीता। फिर 16 साल की उम्र में झारखंड के रांची में नेशनल गेम्स में जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। यहीं पर फोटो लेने के बहाने बृजभूषण ने जबरन बेटी को अपने करीब खींचा। उसे बाहों में इतना कसकर जकड़ लिया कि वह खुद को छुड़ाने के लिए हिल तक नहीं पाई। बृजभूषण हाथ उसके कंधे से नीचे ले गया। कहा कि तुम मुझे सपोर्ट करो और मैं तुम्हें सपोर्ट करूंगा। 2022 ट्रॉयल में भेदभाव का आरोप इसके बाद 2022 के मई महीने में एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल हुए, जहां बृजभूषण के कहे मुताबिक नाबालिग पहलवान के साथ भेदभाव किया। इसी ट्रायल में एक और बात हुई। ट्रायल में एथलीट के स्टेट से ही रेफरी और मैट चेयरमैन, दोनों नहीं हो सकते। नाबालिग पहलवान के ट्रायल के दौरान उसे दिल्ली के पहलवान के साथ लड़ाया गया जिसमें रेफरी और मैट चेयरमैन दोनों दिल्ली से थे। यह नियमों का उल्लंघन था। नाबालिग पहलवान ने वहीं पर इसका विरोध किया तो उससे दो-टूक कहा गया कि उसे खेलना होगा, वरना दूसरे एथलीट को वॉकओवर यानी विजेता घोषित कर दिया जाएगा। नाबालिग पहलवान के मैच के वक्त रिकॉर्डिंग को स्विच ऑफ और ऑन किया जाता रहा ताकि वीडियो में गड़बड़ी कर सकें।