घर में घुसकर युवती से रेप, मुंह में कपड़ा ठूंसा:ग्वालियर में मंदिर से पकड़ाया आरोपी पुजारी; दूसरे ने पटक-पटककर पीटा

Spread the love

ग्वालियर में एक मंदिर के पुजारी पर घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना सामने आने के बाद परिजन ने पुजारी को मंदिर में पकड़ लिया, जहां मौजूद दूसरे पुजारी ने उसे जमीन पर पटक-पटककर पीटा। आरोपी किसी तरह छूटकर भाग गया। मामला करहिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 4 जनवरी की रात युवती घर में सो रही थी। उसके भैया-भाभी बाहर गए हुए थे। घर में मानसिक रूप से अस्वस्थ मां मौजूद थी। इसी दौरान गांव के सिद्धेश्वर मंदिर का 65 वर्षीय पुजारी हरिराम घर में घुस आया। डर के कारण दो दिन तक चुप रही
पीड़िता के अनुसार, आरोपी कमरे में आकर उसके पास लेट गया और जब उसने विरोध किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चिल्लाने पर आरोपी ने तंत्र-मंत्र से जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया। डर और सदमे के कारण युवती एक-दो दिन तक चुप रही। बाद में उसने भैया-भाभी को पूरी घटना बताई। देखिए, तीन तस्वीरें… आरोपी को शिवपुरी से गिरफ्तार किया
पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। देर रात होने के कारण पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर केस डायरी करहिया थाने भेजी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को शिवपुरी जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें… 12वीं फेल महंत करता था कॉलेज लड़कियों की डिमांड:दिन में मंत्री-विधायकों के साथ घूमता क्राइम फाइल्स के पहले पार्ट में अब तक आपने पढ़ा, रीवा के एक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की काजल ने एक कथावाचक पर रेप का आरोप लगाया। 28 मार्च 2022 को कॉलेज की फीस जमा कराने के बहाने काजल को हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडे ने भरोसे में लेकर उसे शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सर्किट हाउस तक पहुंचा दिया था। पढ़ें पूरी खबर मंदसौर में 5वीं की छात्रा से रेप, कई बार किया शोषण मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 5वीं कक्षा की छात्रा है और मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। पुलिस ने गुरुवार शाम को आरोपी किशोर पिता प्रभु लाल भील (25) को हिरासत में लिया है। आरोपी परिचित है। उसने कई बार नाबालिग का शारीरिक शोषण किया है। पढ़ें पूरी खबर