हरियाणा के सिरसा में एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया। दोनों महिला और व्यक्ति की पहचान हो गई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों पिछले काफी समय से एक साथ रह रहे थे। महिला अपने पति को पहले ही छोड़ चुकी थी। सुसाइड की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के ऐलनाबाद की है। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके चलते दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यहां पढ़िए, क्या है पूरी घटना… तीन बच्चों की मां सरोज, सोमनाथ अविवाहित
मृतक महिला सरोज के तीन बच्चे (दो लड़के और एक लड़की) हैं, जो रामगढ़ गांव में रहते हैं। सरोज की शादी 2013 में रामगढ़ गांव के मंगल सिंह के साथ हुई थी। अब ससुराल में परिवार वालों ने किनारा कर लिया है। सोमनाथ अविवाहित था और मजदूरी करता था। वह दो भाई है। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई सुनील के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बयान में बताया कि दोनों गलत थे और रिलेशनशिप चल रहा था। पुलिस बोली- रिलेशनशिप के चलते उठाया कदम
ऐलनाबाद थाने से एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि आज बुधवार को रामगढ़ निवासी युवक व युवती के सुसाइड की सूचना मिली थी। युवक के चचेरे भाई के बयान दर्ज किए है। दोनों का रिलेशनशिप था। इसी के चलते यह कदम उठा लिया।
आपसी झगड़े के बाद प्रेमी जोड़े ने जहर निगला:पति को छोड़ बॉयफ्रेंड संग लिव इन में रहती थी 3 बच्चों की मां; युवक अविवाहित
