निकाय चुनाव,अंबरनाथ में भाजपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया:भाजपा पार्षद अध्यक्ष बनीं; अकोट में औवेसी की पार्टी से हाथ मिलाया, फड़णवीस बोले- एक्शन लेंगे

Spread the love

महाराष्ट्र के दो नगर परिषद चुनाव के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन किया है। अंबरनाथ में बीजेपी ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर नगर परिषद का अध्यक्षता बनाया है। जबकि अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में पार्टी ने AIMIM के साथ गठबंधन किया। हालांकि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को इन गठबंधन को खारिज कर दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। फडणवीस ने कहा कि इस तरह के गठबंधनों को पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व ने मंजूरी नहीं दी है और यह संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन है। अंबरनाथ में बीजेपी-कांग्रेस साथ में आई अंबरनाथ में बीजेपी ने कांग्रेस और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ बनाई। 32 सीटों के बहुमत के साथ नगर परिषद में बहुमत हासिल किया, जबकि शिवसेना 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही। अंबरनाथ नगर परिषद में 20 दिसंबर को 60 सदस्यीय चुनाव हुआ था। तीनों पार्टियों ने कहा कि यह कदम नगर को सुरक्षित और स्थिर प्रशासन देने के लिए है। भाजपा पार्षद अभिजीत करंजुले पाटील ने कहा कि यह गठबंधन अंबरनाथ को भ्रष्टाचार और डर से मुक्त करने के लिए बनाया गया। वहीं, शिवसेना के विधायक डॉ. बालाजी किनिकर ने इसे साझेदारी धर्म का विश्वासघात” करार दिया और कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नारा ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ स्थानीय स्तर पर धरातल पर नहीं दिखा। अकोला में बीजेपी का AIMIM के साथ गठबंधन अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में बीजेपी ने AIMIM के साथ ‘अकोट विकास मंच’ बनाया। इसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT), शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और बच्चू काडू के नेतृत्व वाली प्रहार जनशक्ति पार्टी भी शामिल है। बीजेपी ने 35 सदस्यीय परिषद में 11 सीटों पर चुनाव जीता, जबकि दो सीटों पर चुनाव होना बाकी है। AIMIM को पांच सीटें मिलीं। अन्य दलों के समर्थन से गठबंधन की कुल संख्या 25 हो गई है। बीजेपी की माया धुले अध्यक्ष चुनी गईं।उपाध्यक्ष का चुनाव 13 जनवरी को होगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- कार्रवाई की जाएगी महाराष्ट्र में बीजेपी, अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना महायुति सरकार चला रही है। बावजूद इसके स्थानीय चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन किया, जिसे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खारिज कर दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को इन गठबंधन को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा- मैं स्पष्ट कर देता हूं कि कांग्रेस या AIMIM के साथ कोई गठबंधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर किसी स्थानीय नेता ने ऐसा फैसला स्वयं लिया है, तो यह अनुशासन के खिलाफ है। कार्रवाई की जाएगी। ऐसे गठबंधन को रद्द करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन करने पर बीजेपी पर टिप्पणी की। कांग्रेस ने पार्षदों को सस्पेंड किया महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने अंबरनाथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय नेताओं के इस गठबंधन को पूरी तरह गलत कदम बताया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश पाटील ने प्रदीप पाटील को भेजे पत्र में कहा कि यह पूरी तरह गलत कार्रवाई है और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है। इस मामले को ध्यान में रखते हुए, माननीय प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के आदेश पर आपको कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया जाता है। इसके साथ ही आपकी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग किया जाता है। आपके साथ पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले सभी पार्षदों को भी पार्टी से निलंबित किया जाता है। ये खबर भी पढ़िए… महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल की हत्या:मस्जिद में नमाज के बाद गले और सीने में चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत; एक आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल पर मंगलवार को अकोला जिले की मोहला मस्जिद में चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पटेल बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़िए…