करनाल में सब इंस्पेक्ट की संदिग्ध हालात में मौत:​​​​​​​बास्केटबॉल का था खिलाड़ी हरियाणा पुलिस दिलाए 20 ज्यादा मेडल, 2001 में हुआ था भर्ती

Spread the love

मधुबन के हरियाणा पुलिस अकादमी परिसर में सरकारी क्वार्टर में रह रहे एक पुलिसकर्मी की सुबह अचेत अवस्था में मिलने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिजन तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी हाउस भेजा गया और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान और पारिवारिक जानकारी मृतक की पहचान 47 वर्षीय सब इंस्पेक्टर विक्रम के रूप में हुई है। वे हरियाणा पुलिस अकादमी में सीएसओ में बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में तैनात थे। वे मूल रूप से सोनीपत के धनाना गांव के रहने वाले थे। मौजूदा समय में उनकी रिहायश जींद के सेक्टर-8 के हाउस नंबर 741 में बताई गई है। वर्तमान में वे परिवार के साथ मधुबन के सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। घटना का क्रम और अस्पताल तक की प्रक्रिया विक्रम के भाई विजय ने बताया कि मंगलवार रात को वह ठीक तरह से सोया था। सुबह जब उनकी पत्नी पूनम ने विक्रम को उठाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद बेटा विराज व पत्नी उन्हें तुरंत करनाल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। सेवा और खेल उपलब्धियां विक्रम वर्ष 2001 में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे और वर्ष 2022 में सब इंस्पेक्टर बने। वे बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी माने जाते थे। उन्होंने हरियाणा पुलिस के लिए 21 से अधिक पदक जीते थे। ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में उन्होंने दो बार विदेश में भी प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2021 में उन्होंने चीन में भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। 12 कक्षा में पढ़ता है बेटा मृतक के भाई विजय ने बताया कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रम के पास एक बेटा है विराज जिसकी उम्र करीब 17 साल है और वह 12 कक्षा में पढ़ता है। उनकी पत्नी पूनम मेडकल कॉलेज में तैनात है। मधुबन थाना पुलिस ने विक्रम के शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। उनका अंतिम संस्कार जींद में किया जाएगा।