पंचकूला में क्राइम ब्रांच का छापा:₹80 लाख फाइनेंस में ब्याज पर धोखाधड़ी का मामला; केस दर्ज, 990 ग्राम गोल्ड बरामद

Spread the love

हरियाणा के पंचकूला में क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा है। 80 लाख के फाइनेंस पर ब्याज में धोखाधड़ी किए जाने का मामला बताया जा रहा है। इस मामले में सेक्टर 19 की क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई की है। पंचकूला के सेक्टर-17 के एक घर में ये छापेमारी की जा रही है। 80 लाख रुपए के लेनदेन के इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा कई घंटे से ये छापेमारी की जा रही है। इस मामले में फाइनेंसर के द्वारा महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और लोन में हेरा फेरी करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पंचकूला सेक्टर 27 निवासी कपिल चावला की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है। टीम दस्तावेज-साक्ष्यों की कर रही जांच शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फाइनेंसर मुकेश गोयल द्वारा एक महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, साथ ही लोन से जुड़े लेनदेन में हेराफेरी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने सेक्टर-17 स्थित मकान में छापेमारी कर दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लेनदेन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 87 लाख रुपए लोन का मामला क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज मुकेश सैनी ने बताया कि इस मामले में कल केस दर्ज हुआ था। इस केस में आरोप हैं कि फाइनेंसर के द्वारा गलत तरीके से लोन देकर हेराफेरी ब्याज वसूलने का मामला है। फाइनेंसर के द्वारा पीड़ित से ज्यादा ब्याज की वसूली की जा रही थी। मुकेश गोयल नाम का फाइनेंसर है। इस मामले में 87 लाख रुपए के लेनदेन की बात सामने आई है। क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज ने बताया कि छापे के दौरान आज करीब 18 लाख रुपए की रिकवरी की गई है। कुछ गोल्ड और सिल्वर भी टीम ने रिकवर किया है। 990 ग्राम के करीब गोल्ड रिकवर सैनी ने बताया कि 990 ग्राम के करीब गोल्ड है। इसके अलावा कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। जांच में एक कॉल रिकार्डिंग भी सामने आई है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, जल्द ही इस मामले को लेकर और भी खुलासे किए जाएंगे।