मेरठ में बाइक सवार रेलवे कर्मचारी विवेक कुमार की ड्यूटी जाते वक्त हत्या कर दी गई। देर रात सरेराह उस पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। फिर खून से लथपथ विवेक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। घायल हालत में विवेक करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। उसके सीने और गर्दन से लगातार खून बह रहा था। उसे हिचकियां आ रही थीं। वहां से गुजरते लोगों की नजर विवेक पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पहुंची ने रेलवे कर्मचारी को पहले सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना रविवार की देर रात करीब 10.30 बजे मुंडाली थाना क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… पहले से घात लगाए बैठे थे हत्यारे
पुलिस का कहना है कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि विवेक की हत्या पूरी योजना के तहत की गई। बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जैसे ही विवेक घर से स्टेशन के लिए निकला, आरोपी उसके पीछे लग गए और सुनसान जगह पर मौका पाकर उसे रोककर हमला कर दिया। ————– ये भी पढ़ें- दो दोस्तों के सिर कटकर 25 मीटर दूर गिरे:आजमगढ़ में बाइक सवार 70 की स्पीड में ट्रक से टकराए; पायदान से गला कटा आजमगढ़ में भीषण हादसा हुआ है। यहां दो दोस्तों के सिर धड़ से अलग हो गए। दोनों के सिर बॉडी से करीब 25 मीटर दूर जा गिरे। जिसने भी यह हादसा देखा कांप उठा। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो युवक 70 की स्पीड में ट्रक में साइड से घुस गए। दोनों की गर्दन ट्रक के फुटरेस्ट (पायदान) से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक झटके में दोनों युवकों के सिर कटकर अलग हो गए। पढ़िए पूरी खबर…
रेलवे कर्मचारी की हत्या, 30 मिनट तड़पता रहा, VIDEO:मेरठ में ड्यूटी जाते वक्त बदमाशों ने रोका, सीने पर 10 बार चाकू मारे
