MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. जहरीले पानी से अब तक 16 मौतें: प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डांस इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रशासन पाइपलाइन और बोरिंग लीकेज की जांच कर रहा है, फिलहाल टैंकर से पानी सप्लाई हो रही है। मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किए। भोपाल, मंदसौर और कटनी में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव और नोकझोंक देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर 2. विदिशा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या, युवक को घर से बुलाकर चाकू मारा; लोग देखते रहे
विदिशा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शनिवार रात युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर नंदू उर्फ शुभम चौबे (22) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी चुन्नी और उसके साथी बाइक से पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। घायल शुभम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर 3. MP में शीतलहर: भोपाल में कल से 9:30 बजे के बाद ही लगेंगी आठवीं तक की कक्षाएं मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर बढ़ गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई, जबकि छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम को देखते हुए भोपाल जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूल अब सुबह 9:30 बजे के बाद संचालित होंगे। पढ़ें पूरी खबर 4 . सेंधवा में दो बाइक आमने-सामने से टकराईं, दो घायल: एक की हालत गंभीर, सामने आया वीडियो
सेंधवा शहर के पुराने एबी रोड पर रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना माय कार केयर वर्कशॉप के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई। राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल सेंधवा पहुंचाया गया। पढ़ें पूरी खबर 5. नर्मदा में डूबे दो भाई: नाव का इंतजार कर रहे थे, फिर नहाने उतरे, छोटे को डूबता देख बड़ा बचाने कूदा सीहोर जिले के नर्मदा नदी स्थित बाबरी घाट पर शनिवार शाम दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। शुभम नहाते समय गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के लिए बड़ा भाई विकास नदी में कूद पड़ा। गहराई अधिक होने से दोनों डूब गए। दोनों भाई अपने बड़े पापा के साथ हरदा लौटने के दौरान नाव का इंतजार कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर 6. दतिया में हत्या के दोषी भाजपा पार्षद ने की हर्ष फायरिंग: जमानत पर बाहर आया था आरोपी
दतिया में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हत्या के मामले में सजा पा चुका एक व्यक्ति जमानत पर बाहर रहते हुए खुलेआम हर्ष फायरिंग करता नजर आया। इसका चार महीने पुराना वीडियो रविवार को सामने आया। आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में धाक जमाने के लिए फायरिंग कर रहा था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पढ़ें पूरी खबर 7. टोलकर्मियों ने बस यात्रियों को लाठी-डंडों से पीटा: एक युवक गंभीर घायल; महिलाएं डर से चीखती रहीं
उज्जैन–झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर पिपलई (निपानिया) टोल प्लाजा पर शनिवार रात टोलकर्मियों ने यात्रियों से मारपीट की। उज्जैन से आगर जा रही मालवा बस गलत लेन में चली गई थी। टोलकर्मी बीच लेन में अलाव जलाकर बैठे थे, बैरिकेड और संकेतक नहीं थे। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से पिटाई की गई, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. देश का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर तैयार: 3 मंजिलों पर पत्नियों संग विराजेंगे नवग्रह; फरवरी में प्राण-प्रतिष्ठा ग्वालियर के डबरा में एशिया का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर बनाया गया है। यह अनोखा मंदिर 12 एकड़ में फैला है, जहां नवग्रहों के साथ उनकी पत्नियां भी विराजमान हैं। मंदिर 108 खंभों पर स्थापित है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थापना की गई है। फरवरी में प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिससे डबरा पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. सागर में कमिश्नर, निगम अध्यक्ष टंकी में उतरे: मजदूरों के साथ की सफाई; इंदौर की घटना से अलर्ट
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद सागर नगर निगम एक्शन मोड में है। शनिवार को शहर की प्रमुख पानी की टंकियों की विशेष सफाई कराई गई। इस दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब निगमायुक्त राजकुमार खत्री और निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार खुद रविदास वार्ड स्थित करीला पानी की टंकी के अंदर उतर गए। उन्होंने वहां मजदूरों के साथ मिलकर टंकी की सफाई कराई। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. राष्ट्रीय स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता
भोपाल में 5 जनवरी से 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा रायफल शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे।
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:छेड़छाड़ के विरोध में युवक की हत्या, शीतलहर- कल से स्कूलों का समय बदला; बस यात्रियों को डंडों से पीटा
