पानीपत के इसराना क्षेत्र में खेतों में अर्ध नग्न हालत में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई थी। उसके शव को जलाने का प्रयास भी किया गया था। पुलिस ने नौल्था गांव के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पानीपत के देव नगर में पति के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पानीपत डीएसपी सतीश वत्स ने रविवार को बताया कि इसराना के गांव भाऊपुर के खेतों में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। सूचना पर पुलिस एफएसएल की टीम को लेकर मौके पहुंची। महिला जो शव मिला था, उसको काफी चोटें लगी हुई थी। इस आधार पर मर्डर का केस दर्ज किया गया था। महिला की पहचान हो गई। वह बिहार की रहने वाली थी और यहां पर थाना ओल्ड के इलाके में कॉलोनी में वह अपने बच्चों के साथ रहती थी। शराब के नशे में महिला को ले गए डीएसपी ने बताया कि इस केस में पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। दोनों लड़के नौल्था गांव के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों अनिल व जतिन ने बताया कि दोनों ने 2 जनवरी की रात को गोहाना रोड पर शराब पी। शराब पीने के बाद बाइक पर जाटल रोड नहर पुल की तरफ गए। वहां उन दोनों को महिला अकेली घूमती दिखी। दोनों ने महिला के पास जाकर उससे बातचीत शुरू कर दी और बातों में उलझाकर बाइक पर बैठाकर कारद भाऊपुर के खेतों में ले गए। वहा महिला के साथ उन दोनों ने दुष्कर्म किया। महिला ने इसका विरोध किया तो उन दोनों ने पास पड़ी ईट उठाकर महिला के सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद कपड़े से महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को करीब 25 मीटर घसीटकर दूसरे खेत में ले गए और शव को जलाने का प्रयास किया। इसके बाद महिला के शव को वही छोड़कर फरार हो गए थे। 3 जनवरी की सुबह ग्रामीणों ने ये देखा गांव कारद निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त राजबीर के साथ शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे खेतों में गया था। वहां उन्हें खून के निशान दिखाई दिए। पास ही नौल्था निवासी पप्पू शराब पी रहा था। जब संदीप ने पप्पू से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह अपने खेत में घूमने आया है। संदीप को शक हुआ और आगे बढ़ने पर भाऊपुर की जमीन में गेहूं के खेत में महिला का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एएसआई अनिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के कपड़ों और गहनों से उसकी पहचान के सुराग मिले। शव पर नीले रंग का ब्लाउज और लाल-जामुनी रंग की साड़ी थी। उसके पैरों में चांदी की बिछिया और दाहिने हाथ में सुनहरे रंग का आर्टिफिशियल कड़ा था। थाना इसराना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238(a) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
पानीपत में महिला मर्डर में खुलासा, नशे में किया रेप:नौल्था के 2 युवक अरेस्ट; खेतों में मिला अर्धनग्न शव, जलाने का भी किया प्रयास
