रोहतक में रामपाल को खापों ने किया सम्मानित:105 गांवों के प्रतिनिधि पहुंचे; पानी निकासी के लिए पाइप-मोटर भेजे थे

Spread the love

रोहतक के गांव बालंद में 105 गांवों के खाप प्रतिनिधियों की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देशद्रोह मामले में सजा काट रहे रामपाल महाराज के अनुयायियों ने पहुंचकर सत्संग का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान खाप प्रतिनिधियों ने रामपाल महाराज की प्रतिमा को कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया। 2024 में बारिश के दौरान गांवों में भरे पानी को निकालने के लिए रामपाल महाराज के निर्देश पर गांवों में पाइप पहुंचाए गए थे, जिसके कारण खेतों में भरा पानी निकाला गया। रामपाल महाराज की तरफ से पाइप के साथ मोटर भी लगाई गई थी। पानी निकालने में रामपाल महाराज के सहयोग को देखते हुए 105 गांवों के प्रतिनिधियों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिले के पांचों ब्लॉक से ग्रामीण पहुंचे सम्मान समारोह के दौरान जिले के पांचों ब्लॉक से ग्रामीण पहुंचे और रामपाल महाराज द्वारा जलनिकासी के लिए किए सहयोग को देखते हुए सम्मानित किया। इस दौरान रामपाल महाराज के अनुयायियों के लिए भंडारा भी लगाया गया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया गया। सम्मान समारोह में 2 घंटे सुनाया रिकॉर्डिंग सत्संग सम्मान समारोह के दौरान रामपाल महाराज की रिकॉर्डिंग चलाई गई और करीब दो घंटे तक सत्संग किया गया। सत्संग के दौरान रामपाल महाराज की वीडियो कैसेट चलाकर प्रवचन करवाए गए, जिनका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। साथ ही ग्रामीणों ने रामपाल महाराज द्वारा किए कार्यों की सराहना की। पार्किंग की रही उचित व्यवस्था गांव बालंद में आयोजित कार्यक्रम के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई। बालंद गांव की तरफ से खेतों को साफ करके पार्किंग का प्रबंध किया गया। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा भी यातायात व्यवस्था का उचित प्रबंध करने में सहयोग किया गया। रामपाल महाराज की प्रतिमा को कुर्सी पर बैठाया सम्मान समारोह के दौरान मंच पर कुर्सी के ऊपर रामपाल महाराज की प्रतिमा को बैठाया गया। 105 गांवों के खाप प्रतिनिधियों ने मिलकर रामपाल महाराज की प्रतिमा को माला पहनाई। साथ ही रामपाल महाराज द्वारा बरसात के दौरान जलनिकासी के लिए किए कार्यों की सराहना की गई।