हरियाणा में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी छुटा दी है। दिन व रात दोनों ही टाइम का तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के 13 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 9 जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे, दिल्ली-हिसार हाईवे और केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और जींद में हल्का कोहरा छाया हुआ है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। शीत हवाओं के कारण शनिवार को महेंद्रगढ़ में पारा गिरकर 3.0°C पर पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम है। हिसार में तापमान 5.2°C और नारनौल में 4.5°C रहा। अंबाला और चंडीगढ़ में दिन का तापमान 14.0°C दर्ज किया गया। एक्सपर्ट ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम…
हरियाणा में बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी छुटाई:9 जिलों में आज कोल्ड-डे, 13 में कोहरे का अलर्ट; जीटी रोड बेल्ट में छाई धुंध
